एक्सप्लोरर

इंसानी गतिविधियों से बीमारी फैलानेवाले मच्छरों की संख्या में हो रहा इजाफा, शोध में हुआ खुलासा

इंसानी गतिविधियों से रोग फैलानेवाले मच्छरों की तादाद में व़ृद्धि हो रही है.शोधकर्ताओं ने दो वातावरण के सैंपल का अध्ययन कर नतीजा निकाला है.

शोधकर्ताओं का कहना है कि इंसानी गतिविधियों से रोग फैलानेवाले मच्छरों की तादाद में व़ृद्धि हो रही है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क के अंदर और पार्क के बाहर इंसानों की घनी आबादी वाले इलाके से सैंपल इकट्ठा किया. सैंपल में दोनों इलाकों के वातावरण में मच्छरों की मौजूदगी का बड़ा अंतर पाया गया.

रोग वाहक मच्छरों की संख्या में इजाफा

अमेरिका की ओरेजॉन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि इंसानी गतिविधि वाले इलाके में उन मच्छरों की प्रजाति ज्यादा थी जो मलेरिया और जीका फैलाने के जिम्मेदार थे. ओरेजॉन स्टेट यूनिवर्सिटी के कॉर्ल्सन कॉलेज ऑफ वेटेरिनरी मेड़िसीन की असिस्टेंट प्रोफेसर और शोध की सह लेखिका डॉक्टर ब्रियान्ना बीचलर ने कहा, “ऐसा लगता है कि बीमारी के वाहक मच्छरों की प्रजातियां मानव परिवर्तित वातावरण में निश्चित रूप से बढ़ती हैं.”

उन्होंने बताया कि लोग इस बात का ज्यादा ख्याल रखते हैं कि शेर के विकास के लिए किस तरह के वातावरण की जरूरत है. लेकिन जब बात मच्छरों की आती है तो ऐसा नहीं होता है. हम उन्हें प्रजातियों के समूह के तौर पर नहीं समझ पाते हैं. और न ही इस बात का ध्यान रखते हैं कि कैसे उनका पारिस्थितिकी अन्य प्रजातियों के बीच अलग होता है.

इंसानी मौजूदगी से आ रहे हैं दबाव

अलग वातावरण में मच्छरों के व्यवहार की तुलना करने के लिए शोधकर्ताओं ने इंसानी मौजूदगी से होनेवाले पांच दबावों का निरीक्षण किया. ऑर्गनोफॉस्फेट कीटनाशक की बहुतायत, सुपोषण यानी किसी जलाशय को पोषक तत्वों से समृद्ध करना. सुपोषण की प्रक्रिया में जलाशय में पौधे और शैवाल का विकास होता है. आबादी का घनत्व, बायोमास को अनियंत्रित करना जिसमें घरेलू और जंगली जानवर शामिल होते हैं. इसके अलावा वनस्पति की हानि भी पांच दबावों में  प्रमुख रूप से है.

2016-17 में दक्षिण अफ्रीका के बारिश के मौसम में शोधकर्ताओं ने 39 अलग प्रजातियों से 3 हजार 918 मादा मच्छरों को पकड़ा. ये मच्छर पार्क के अंदर और पार्क के बाहर से इकट्ठा किए गए थे. बीचलर ने कहा, “हम मच्छरों को पूरी तरह कम कर सकते हैं. मगर ज्यादा प्रभावी होगा विशेष प्रजातियों को कम करना. ये उसी सूरत में होगा जब हम उनके आवास में बदलाव ला दें.” हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि इसके पीछे कारण का अभी स्पष्ट पता नहीं चला है और इस बारे में अतिरिक्त शोध की जरूरत है.

नए इलाकों में दाखिल हो रहे हैं मच्छर

उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन से मच्छरों का फैलाव बदल सकता है. इसी के साथ बीमारी के फैलाव में बदलाव आ सकता है. इसलिए ये जानना दिलचस्प होगा कि मच्छरों के फैलाव में बदलाव से पहले कैसे उनकी प्रजातियों को निशाना बनाया जाए. उन्होंने ये भी विस्तार से बताया कि कैसे ये रोग वाहक मच्छर खास कर मलेरिया, जीका और चिकनगुनिया का कारण बननेवाले मच्छर पिछले कुछ साल से नए इलाकों में दाखिल हो रहे हैं. शोध के जरिए ही मच्छरों के बर्ताव और पैटर्न में हो रहे बदलाव को समझने में मदद मिल सकती है.

Teeth Whitening Tips: दातों को मोतियों जैसे सफेद बनाने के कुदरती तरीके, इस तरह कर सकते हैं सफाई

Coronavirus: क्या चश्मा संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है? शोधकर्ताओं ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ganesh Chaturthi 2026: दिल्ली और मुंबई में एक समय पर नहीं बैठेंगे बप्पा, नोट करें सही मुहूर्त
Ganesh Chaturthi 2026: दिल्ली-मुंबई में गणपति स्थापना का सही मुहूर्त क्या है? जानें
Dry Fruits Storage: काजू-बादाम पड़ जाते हैं नरम? 1 आसान ट्रिक से रहेंगे हमेशा क्रंची
काजू-बादाम पड़ जाते हैं नरम? 1 आसान ट्रिक से रहेंगे हमेशा क्रंची
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा मटन रोगन जोश? जानें पूरी रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा मटन रोगन जोश? जानें पूरी रेसिपी
सब्जी में नहीं आती रंगत, इन तरीकों से बर्तन में तैरने लगेगा रोगन
सब्जी में नहीं आती रंगत, इन तरीकों से बर्तन में तैरने लगेगा रोगन

वीडियोज

Khesari Lal Yadav के Afeem गाने में Kangana Sharma की Chemistry ने Akanksha Puri की याद दिलाई
Ram Kapoor ने Shreya Kalra Kiss Controversy पर तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता
AI BRAIN SURGERY: AI ने की दुनिया की पहली 'ब्रेन' सर्जरी, Rhys Hibbert हो गए ठीक... हो गया चमत्कार!
अंकित का मर्डर...साजिश की बिसात...'शह-मात' का खेल !
भारतीय नौसेना की ताकत मजबूत, कई खूबियों से लैस है INS निपुण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, घर में फंदे में लटका मिला शव
ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, घर में फंदे में लटका मिला शव
राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ केस दर्ज, हटवाई थी PM मोदी की तस्वीर
राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ केस दर्ज, हटवाई थी PM मोदी की तस्वीर
रूस की स्ट्राइक में भारतीय समेत 12 की गई जान, जेलेंस्की का बड़ा दावा
रूस की स्ट्राइक में भारतीय समेत 12 की गई जान, जेलेंस्की का बड़ा दावा
पाकिस्तान की नई टीम का एलान, आधे दर्जन नए चेहरों को मिला मौका
पाकिस्तान की नई टीम का एलान, आधे दर्जन नए चेहरों को मिला मौका
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
मुंह ताकता रहा PAK! जिनपिंग से हैंड शेक, शहबाज से दूरी! SCO में PM मोदी का बड़ा मूव
मुंह ताकता रहा PAK! जिनपिंग से हैंड शेक, शहबाज से दूरी! SCO में PM मोदी का बड़ा मूव
अजय राय ने CM योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्यों पहुंचे कोर्ट?
अजय राय ने CM योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्यों पहुंचे कोर्ट?
Embed widget