एक्सप्लोरर

पछताएंगे अगर ट्राई नहीं किया... 50 रुपए से भी कम में बनेगा ये घरेलू हेयर सीरम, पहली बार में ही दिखेगा रिजल्ट

Hair Care: बाल घने, हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए हमेशा बहुत अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है. यहां आपको 50 रुपए से भी कम में हेयर सीरम बनाने का तरीका बताया जा रहा है...

Home Made Hair Serum: झड़ते हुए बाल किसी को भी अच्छे नहीं लगते. क्योंकि गंजेपन का भय हर किसी को डराता है. लेकिन ऐसा अक्सर होता है कि महंगे हेयर केयर प्रॉडक्ट्स भी बालों का गिरना बंद नहीं कर पाते. ये स्थिति बहुत ही परेशान करने वाली होती है. अगर आप भी ऐसे सभी प्रॉडक्ट्स और नुस्खे अपनाकर थक चुके हैं तो आपके काम का एक बेहद सस्ता और प्रभावी नुस्खा यहां बताया जा रहा है. बालों का झड़ना कम करने की ये ट्रायड ऐंड टेस्टेड ट्रिक है, जो पहली ही बार में अपना असर दिखाती है...

बालों का झड़ना कैसे बंद करें?

आपको जो नुस्खा यहां बताया जा रहा है, इसमें आपका 50 रुपए का भी खर्च नहीं आएगा. आप बस ये तीन चीजें ले लीजिए...

ऐलोवेरा लीव्स- ये फ्रेश होनी चाहिए. अगर बड़ी लीव है तो एक ही काफी है. इसे छील लें और छोट टुकड़ों में काट लें.

दो आंवले- आंवले ताजे होने चाहिए और धोकर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

एक नींबू- अगर आप शुरुआत में कम मात्रा में इस हेयर सीरम को बनाकर ट्राई करना चाहते हैं तो सिर्फ आधा नींबू यूज करें. लेकिन अगर ऐलोवेरा की बड़ी लीव लेकर बना रहे हैं तो दो आंवले और एक नींबू ही यूज करें.

घरेलू हेयर सीरम बनाने की विधि

  • ऊपर बताई गई तीनों चीजों के काटे हुए पीस लें और मिक्सी जार में डाल दें. लेमन की स्किन अगर हार्ड है तो इसे निचोड़कर इसका रस ही डालें, छिलका नहीं.
  • मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें, जब तक कि जूस ना बन जाएं. अब तैयार जूस को छान लें.
  • छानने के बाद इस जूस को कांच के जार में रखें, जिसे फ्रिज में स्टोर किया जा सके. क्योंकि ये जूस आप 1 से 7 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके यूज कर सकते हैं.

हेयर सीरम कैसे यूज करें?

  • ये जो जूस बनाकर आपने तैयार किया है, यही हर्बल हेयर सीरम है, जिसे आप शैंपू करने के बाद अपने बालों को कंघी करते समय लगा सकते हैं और लगा छोड़ सकते हैं. क्योंकि ये 10 से 15 मिनट में सूख जाएगा और आपको कोई गंध भी नहीं आएगी. 
  • आप चाहें तो शैंपू से पहले हेयर मास्क के रूप में भी इस सीरम को बालों में लगा सकते हैं.
  • बेहतर रिजल्ट्स के लिए शैंपू करने के बाद इस हेयर सीरम को बालों में लगाएं और फिर लगा रहने दें. अगले दिन फिर से अपने बालों में इसका यूज करें. ना तो आपके बाल चिपचिपे होंगे और ना ही रफ दिखेंगे. क्योंकि ये सीरम पहली बार से ही बालों में असर दिखाता है.
  • अपने बालों की लंबाई के हिसाब से इस सीरम को एक कटोरी में निकालें और फिर बालों में हेयर ऑइल की तरह लगाएं. इसे बालों की रूट्स में भी लगाना है और लेंथ में भी. विश्वास है, इसका रिजल्ट देखने के बाद आप हमें थैंक्यू जरूर कहेंगे!!

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ना लॉन्ग ड्राइव ना महंगे गिफ्ट... पत्नी का मूड ठीक करने के लिए इस बात पर करें गौर, बचत होगी और काम भी बन जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया

Embed widget