एक्सप्लोरर

गर्मी और पसीने से हो रहा है इंफेक्शन, अपनाएं ये घरेलू उपाय

तपती गर्मी में कई तरह की बीमारियां परेशान करने लगती हैं. गर्मियों में घमौरियां और इंफेक्शन होना आम बात है. अगर आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी हो रही है तो इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.

गर्मी में तेज चिलचिलाती धूप में घमोरियां परेशान कर देती हैं. पसीना आने से फंगस और बैक्टीरिया इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में आपको बचाव रखना बहुत जरूरी है. गर्मी में पसीना आने से स्किन एलर्जी होने लगती है. जिन लोगों को स्किन डिजीज होती है उन्हें इस मौसम में कई तरह के इनफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखना चाहिए. गर्मियों में ज्यादा देर तक पसीने में न रहें. अगर पसीना आए तो तुरंत कपड़े बदल लें. कॉटन के कपड़े पहनें. ऐसे फुटवियर पहनें जिनमें हवा पास होती रहे. किसी तरह का इंफेक्शन होने पर एंटी फंगल पाउडर, सोप या बॉडीवॉश का इस्तेमाल करें. आप इन घरेलू उपायों से भी राहत पा सकते हैं.

1- गर्मी में घमौरियां- गर्मियों में घमौरियां सबसे ज्यादा परेशान करती हैं. घमौरियों से बचने के लिए साफ-सफाई का ख्याल रखें. एंटी फंगस प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. घमौरी स्किन एलर्जी है. जिसमें गर्दन, पीठ और फेस पर छोटे-छोटे लाल रंग के दाने निकल आते हैं. पसीने से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और घमौरियां निकल आती है. घमौरी से राहत पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. इसके अलावा पाउडर और लैक्टो कैलेमाइन लोशन का इस्तेमाल करें. 

2- स्किन रैशेज- गर्मी में पसीने और चिपचिपाहट की वजह से स्किन रैशेज हो जाते हैं. पसीने से गीले कपड़ों से सिरोसिस की बीमारी होती है. जिसमें त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं. इसमें शरीर पर रैशेज होने लगते हैं. इससे बचने के लिए हमेशा सूखे कपड़े पहनें और पाउडर का इस्तेमाल करें. सिर को साफ रखने के लिए रेगुलर शैम्पू का इस्तेमाल करें.

3- फंगल इंफेक्शन- गर्मी में पसीने के कारण फंगस और बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं. फंगल इंफेक्शन में दाद, एथलीट फुट और नेल इंफेक्शन होना सबसे आम बात है. इसके लिए घरेलू उपाय है कि आप 2-3 बार स्किन को धो लें और स्किन को ड्राई रखने की कोशिश करें. ड्राई स्किन होने पर त्वचा को मॉइस्चराइज रखें और ऑयली होने पर साफ करते रहें. 

4- जूते और कपड़ों से एलर्जी- गर्मी में कुछ लोगों को कपड़ों और जूतों से भी एलर्जी होने लगती है. सिंथेटिक कपड़ों से गर्मी में बॉडी रगड़ने से एलर्जी हो सकती है. इसी तरह पैरों में पसीना आने से एलर्जी होने लगती है. ध्यान रखें गर्मी में सूती या होजरी का कपड़ा पहनें. ढ़ीले कपड़े और खुले जूते चप्पल और कॉटन के मोजे पहनें.

ये भी पढ़ें: खड़े होकर बोतल से पानी पीना बना रहा है बीमार, सुधार लें अपनी ये आदत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026:15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट
15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget