एक्सप्लोरर

Iron Cleaning Tips: जल गया है कपड़ा तो ऐसे साफ करें प्रेस, गायब हो जाएगा निशान

Iron Cleaning: घर में कपड़े प्रेस करने के दौरान कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है, जब अधिक हीट के कारण कपड़ा जलकर प्रेस से चिपक जाता है. ऐसी स्थिति में प्रेस को कैसे साफ करें, इस बारे में यहां बताया गया है

Tips to Iron your Clothes at Home: हममें से ज्यादातर लोग और खासतौर पर महिलाएं अपने कपड़े घर पर ही प्रेस करना पसंद करती हैं. जो महिलाएं घर संभालने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा रही हैं, उनकी स्थिति तो लगभग हर समय ही ऐसी बनी रहती है, जब वे एक साथ कई काम कर रही होती हैं. ऐसे में प्रेस (Iron on clothes) करते समय अगर कोई इनके घर की डोरवेल बजा दे या पड़ोस से कोई कुछ लेने आ जाए तो इनका ध्यान और भी ज्यादात बंट जाता है. ऐसे में प्रेस से कपड़े जल (Cloth burnt during Iron) जाना एक आम समस्या है. अब प्रेस से कपड़े जल जाने के बाद, कपड़ा तो खराब हुआ ही लेकिन प्रेस का बॉटम भी खराब हो जाता है और इसे क्लीन (How to clean iron at home) करने में कई तरह के नुस्खे अपनाने पड़ते हैं. खैर, आपको ये नुस्खे और टोटोके ना अपनाने पड़ें साथ ही आपकी प्रेस भी एकदम नई जैसी शाइन करे इसके लिए यहां आपको कुछ आसान उपाय बताए जा रहे हैं.

सबसे पहली बात तो यह कि आप अपनी प्रेस के बॉटम को किसी भी नुकीली चीजे से खुरचकर साफ करने की गलती ना करें. क्योंकि जैसे ही आप गर्म प्रेस से चिपका हुआ कपड़ा हटाने कि लिए किसी नुकीली या धारदार वस्तु का उपयोग करते हैं, आपकी प्रेस की पॉलिश खराब हो जाती है और बॉटम हमेशा के लिए खुरदुरा हो जाता है. इससे भविष्य में सॉफ्ट फेब्रिक्स और सिल्क फेब्रिक्स को आयरन करने में समस्या आती है.

प्रेस साफ करने का आसान तरीका

  • अब बात करते हैं प्रेस पर लगे दाग को छुड़ाने की. इसका आसान उपाय यह है कि आप एक पुरानी सफेद टी-शर्ट लें. टी-शर्ट ना हो तो कोई पुरानी सफेद तौलिया ले लें.
  • ये तौलिया, टी-टॉवल होनी चाहिए. यानी रोए वाली तौलिया नहीं बल्कि मिक्स फेब्रिक से बनी टॉवल होनी चाहिए.
  • अब इसे बिछाएं और इसके ऊपर 2 से 3 चम्मच नमक (White Salt) डालें और इस नमक को तौलिया पर अच्छी तरह फैल दें.
  • अब आयरन गर्म करें और बिना स्टीम यूज किए इस नमक के ऊपर प्रेस करें.

सिर्फ एक मिनट के अंदर आपकी प्रेस पूरी तरह साफ हो जाएगी. इसकी बॉटम ऐसे चमकने लगेगी, जैसे आपने नई प्रेस खरीदी हो. इस बात का ध्यान रखें कि भाप या पानी का उपयोग नहीं करना है. इस विधि से जब आप अपनी आयरन को क्लीन कर लेंगे तो यह आपके वाइट कपड़ों को भी गंदा नहीं करेगी. इससे छुटे हुए दाग आपको साफ तरीके से नजर आएं इसीलिए यहां वाइट टी-शर्ट या टॉवल यूज करने का सुझाव दिया गया है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. 

यह भी पढ़ें: चावल बनाते समय जरा-सी मात्रा में डाल दें ये स्पाइस, दोगुना हो जाएगा स्वाद


यह भी पढ़ें: अगस्त-सितंबर की सीजनल बीमारियां, इनसे बचने के लिए करें ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?
गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?
होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?
होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
इस तरह से बनाएं अंडा करी, पूरा परिवार हो जाएगा आपका दीवाना
इस तरह से बनाएं अंडा करी, पूरा परिवार हो जाएगा आपका दीवाना

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget