एक्सप्लोरर

बार-बार सिंक में भर जाता है पानी? इन हैक्स से इस झंझट को करें दूर

Kitchen Tips : किचन सिंक को साफ करने के लिए आप कुछ आसान हैक्स अपना सकते हैं. इससे न सिर्फ किचन का सिंक साफ होगा, बल्कि किचन की बदबू भी गायब हो सकती है. आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में-

Kitchen Hacks: आधुनिक समय में किचन में बर्तन साफ करने के लिए सिंक होता है. सिंक में बर्तन धोना आसान होता है. वहीं, इसकी वजह से लोगों को कुछ दिक्कतें भी आती है. सिंक को लेकर अधिकतर लोगों की एक समस्या काफी होती है, वह है सिंक में पानी भर जाना.  दरअसल, जब आप बर्तन धोते हैं तो सिंक के पाइप में कोई चीज या फिर खाना फंस जाता है, जिसकी वजह से पाइप लाइन ब्लॉक हो जाती है.  ऐसे में सिंक में पानी भर जाना काफी कॉमन हो जाता है. अगर आप इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके लिए आज हम कुछ आसान से हैक्स लेकर आए हैं. इन हैक की मदद से किचन के सिंक को काफी आसान तरीके से धो सकते हैं. आइए जानते हैं किचन के सिंक को साफ करने का आसान तरीका क्या है?

बेकिंग सोडा 

किचन के सिंक को धोने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक कप गर्म पानी लें. इसमें 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नींबू का रस डालें. इसके बाद इस पानी को सिंक के पाइप में डालें. थोड़ी देर बाद इसे साफ कर लीजिए. इससे सिंक का पानी और बदबू खत्म हो जाएगा. 

ईनो और नींबू से सिंक करें साफ

सिंक साफ करने के लिए आप ईनो और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए नींबू के रस में एक छोटा पैकेट ईनो डाल लें. दोनों को अच्छे से मिक्स करके इसे सिंक के पाइप में डाल दें. इससे कुछ देर बाद सिंक को पानी से अच्छी तरह धो लें. ऐसा करने से सिंक का पाइप अच्छी तरह से साफ हो जाएगा. साथ ही बदबू भी गायब हो सकती है. 

कुछ जरूरी बातें 

सिंक में बार-बार पानी भर जाने का कारण झूठन हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि सिंक में बर्तन को रखने से पहले बर्तन में मौजूद कचड़ों को निकाल दें. अगर आप बचा हुआ खाना सिंक में डाल देते हैं, तो इससे सिंक भर जाता है. साथ ही पाइप लाइन में खाना फंस सकता है. ऐसे में सिंक को साफ करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है इसलिए कोशिश करें कि झूठन सिंक में न डालें. वहीं, पानी फंस जाने पर तार की मदद से पानी को खोलने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
Ideal TDS Level: पीने के पानी का कितना होना चाहिए आदर्श TDS? जान लें सेहत से जुड़ी बात
पीने के पानी का कितना होना चाहिए आदर्श TDS? जान लें सेहत से जुड़ी बात

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटनाः ओमानी को-पायलट क्रैश करना चाहता था विमान, भारतीय पायलट ने बचाया
फ्लाईदुबई घटनाः ओमानी को-पायलट क्रैश करना चाहता था विमान, भारतीय पायलट ने बचाया
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
Embed widget