एक्सप्लोरर

Broken Glass: ऐसे समेटें टूटा हुआ कांच, महीन से महीन कतरा भी होगा साफ

Broken Glass Cleaning Tips: कांच का बर्तन टूट जाना या शीशा टूट जाना एक आम समस्या है. लेकिन खतरे की बात तब होती है, जब घर में छोटे बच्चे हों. क्योंकि टूटे हुए कांच के महीन कण घर में फैल जाते हैं...

How to clean broken glass: आजकल रसोई में कांच के बर्तनों का उपयोग आम बात है. कभी कांच के सिर्फ गिलास यूज होते थे, फिर कटोरियां भी कांच की आने लगीं और अब तो पूरा का पूरा डिनर सेट ही कांच में ले लीजिए. खैर, कांच के बर्तन लगते बहुत सुंदर हैं और कांच के कप में चाय पीने का अलग ही मजा है! ये तो हुई कांच के बर्तनों की सुंदरता की तारीफ. अब बात करते हैं असली मुद्दे पर कि अगर घर में यूज करते समय कांच का कोई बर्तन हाथ से छूट जाए और फर्श पर कांच ही कांच फैल जाए तो इसकी सफाई कैसे करें (Broken Glass Cleaning Tips).

कांच जब भी टूटता है, ऐसा कभी नहीं होता कि इसके सारे पीस एक समान आकार के होंगे या सभी पीस बड़े या फिर छोटे होंगे. कांच टूटने के दौरान बहुत महीन कण भी फर्श पर फैल जाते हैं, जो झाड़ू से भी साफ नहीं होते लेकिन फ्लोर क्लीनिंग के दौरान हाथ में चुभ जाते हैं और गलती से भी नंगे पैर फर्श से गुजरे तो हालत खराब हो सकती है. अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो उनकी चिंता अलग रहती है. क्योंकि आप तो सावधानी बरत सकते हैं लेकिन छोटे बच्चों को क्या समझाएंगे? इन सब सवालों से अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपके लिए टूटे हुए कांच को साफ करने की दो शानदार विधियां लेकर आए हैं, जो कांच के महीन से महीन कण को भी समेट लेंगी और आपका घर एक बार फिर बेबी फ्रेंडली हो जाएगा (Broken glass on house floor).

गूथे हुए आटे से साफ करें कांच

कांच का चूरा या महीन कण साफ करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है कि जहां कांच गिरा है, वहां पहले झाड़ू और पिकर की मदद से कांच साफ करें और फिर गूथे हुए आटे से उस स्थान के फर्श को अच्छी तरह साफ करें. आटा पूरे फर्श पर ध्यान से डैब-डैब करते हुए लगाएं. ताकि कांच का कोई महीन कण आपके हाथ में ना लगे.

क्लीनिंग के बाद इस आटे को कचरे में ना फेंके. नहीं तो कचरे में खाना ढूंढने वाले किसी जानवर के मुंह में खून निकल सकता है, अगर उसने कांच भरे इस आटे को खाया तो. आप इस आटे को गार्डन में मिट्टी खोदकर उसमें दबा दें. घर से दूर कहीं कोई पार्क हो तो उसमें भी मिट्टी खोदकर आप इसे दबा सकते हैं. लेकिन डंप इसी तरह करें कि किसी बेजुवान जानवर को चोट ना पहुंचे.

कच्चे आलू से साफ करें टूटा हुआ कांच

फर्श से कांच के महीन कण साफ करने के लिए आप कच्चे आलू का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आलू को बीच से काटें और डैब-डैब करते हुए उस सरफेस को साफ करें जहां कांच का महीन चूरा बिखरा हुआ है. एक-एक कण आलू के अंदर समा जाएगा और आपका घर आपके बेबी के लिए एकदम सुरक्षित हो जाएगा. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आलू को कूड़े में नहीं फेंकना है. बल्कि आटे की तरह ही जमीन के अंदर गाढ़ना है. ताकि गाय या अन्य पशु उसका सेवन करके चोटिल ना हों.

यह भी पढ़ें:

कपड़े धोने के अलावा सर्फ से चमकाई जा सकती हैं ये चीजें, बस यूज करने का मेथड अलग

जल गया है कपड़ा तो ऐसे साफ करें प्रेस, गायब हो जाएगा निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget