एक्सप्लोरर

How to Bath in Cold: ठंड में गलत तरीके से नहाना भारी पड़ सकता है... जान लीजिए क्या है सही तरीका

डॉक्टरों की मानें तो ज्यादा ठंडे पानी से नहाने पर मस्तिष्क की महीन नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं और सिर ठंडा होने लगता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है. ऐसी स्थिति में हार्ट अटैक का खतरा रहता है.

How to Bath in Cold: पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड से परेशान है. शीतलहर और गलन भरी ठंड में सबसे बड़ी चुनौती नहाने की रहती है. कुछ लोग जहां ठंड में नहाने से बचते हैं, तो कुछ इसके लिए गर्म पानी का सहारा लेते हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस मौसम में भी ठंडे पानी से ही नहाते हैं. पर तीनों ही स्थिति में अति नुकसानदायक हो सकती है. इसमें लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

बहुत ज्यादा गर्म पानी से काफी देर नहाना कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अलावा ठंडे पानी से भी गलत तरीके से नहाना शरीर के लिए हानिकारक है. आज हम आपको बताएंगे आखिर क्या है नहाने का सही तरीका और नहाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

नहाना इसलिए है जरूरी

डॉक्टरों की मानें तो आदमी के लिए नहाना काफी फायदेमंद होता है. इसलिए रोजाना नहाना चाहिए. एक्सपर्ट नहाने को हाइड्रोथेरेपी या क्रयोथेरेपी भी कहते हैं. उनके मुताबिक, नहाने से मेंटल और इमोशनल हेल्थ को काफी फायदा पहुंचता है. यह दोनों के लिए थेरेपी की तरह है. नहाने से स्ट्रेस और एंग्जायटी की समस्या दूर होती है. नहाने से बॉडी टेम्प्रेचर में सुंतलन बना रहता है. यही नहीं, नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक बना रहता है. डॉक्टर कहते हैं कि नहाने से ब्रीथिंग एक्सरसाइज भी हो जाती है और यह लंग्स को भी एक्टिव रखता है. इसके अलावा नहाने से यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, लेबर पेन, पीरियड क्रैमप्स, पाइल्स और फिशर के दर्द में भी राहत मिलती है.

ठंड में ज्यादा ठंडे पानी से नहाने के नुकसान

डॉक्टरों की मानें तो कड़ाके की ठंड में ठंडे पानी से नहाना ठीक नहीं है. दरअसल, ब्लड सर्कुलेशन सिर से पैर की तरफ होता है. ऐसे में जब सिर पर सीधे ठंडा पानी पड़ता है तो इससे मस्तिष्क की महीन नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं. साथ ही सिर ठंडा होने लगता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होने लगता है. ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने से हार्ट अटैक व दिमाग की नस फटने का खतरा भी बना रहता है. 

गर्म पानी से नहाने से होती हैं ये दिक्कतें

ठंड में ज्यादातर लोग नहाने के लिए गर्म पानी यूज करते हैं. ज्यादा गर्म पानी से भी नहाना ठीक नहीं है. डॉक्टरों की मानें तो इससे भी शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं. इससे स्किन जलने का खतरा बना रहता है. साथ ही स्किन से नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है. ऐसा होने पर शरीर में एलर्जी और इन्फेक्शन की समस्या होती है. चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं. ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर फ्रेश नहीं हो पाता औऱ डिप्रेशन का रिस्क रहता है. इसके अलावा गर्म पानी चेहरे पर पड़ने से आंखों की नमी भी कम होती है. आंखों में लालपन, खुजली और बार-बार पानी आने की दिक्कत होती है. आंखों के आसपास झुर्रियां भी आम बात है. गर्म पानी आपके बालों को भी नुकसान पहुंचाता है. इससे स्कैल्प रुखे होते हैं और बाल झड़ने की समस्या होती है.

ठंड के मौसम में इस तरह नहाना है सही

इस ठंड भरे मौसम में नहाने के लिए सबसे बेहतर गुनगुना पानी है. डॉक्टर बताते हैं कि अगर आप गुनगुने पानी से नहाते हैं तो इससे हार्ट रेट तेज होती है और इससे हार्ट मसल्स की एक्सरसाइज भी होती है. जो लोग साइनस की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी इससे आराम मिलता है. शरीर पर गुनगुना पानी पड़ने से मसल्स, जॉइंट्स और हड्डियों की मसाज होती है और शरीर में खून का प्रवाह भी ठीक रहता है. गुनगुने पानी से स्नान बैक्टीरियल इन्फेक्शन, कोल्ड और फ्लू से दूर रखता है. इससे ब्रेन और नर्वस सिस्टम भी आराम महसूस करता है. स्ट्रेस और एंग्जायटी के अलावा थकान दूर होती है. नहाने के दौरान सबसे पहले पैरों पर पानी डालें. इसके बाद गर्दन और कंधे पर. धीरे-धीरे जब शरीर पानी में एडजस्ट हो जाए तो सिर पर पानी डालें.

ये भी पढ़ें

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का डबल अटैक, बारिश के बाद बढ़ी और ठिठुरन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hair Fall Control: शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Travel Weather Advisory: क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget