एक्सप्लोरर

गर्मियों में इन 3 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी, चेहरे पर आएगा बेदाग निखार

Multani Mitti on Face : गर्मियों में चेहरे पर कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं, जिसे कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं चेहरे पर कैसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी?

Multani Mitti on Face : गर्मियों में स्किन को ठंडक और गहराई से साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है. यह न सिर्फ स्किन से अतिरिक्त ऑयल और गंदगी हटाती है, बल्कि दाग-धब्बों, सनटैन और मुंहासों को भी दूर करती है. इस लेख में हम चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने का तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं विस्तार से-

मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल

सबसे पहले 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, इसमें 2 से 3 चम्मच गुलाबजल डालकर अच्छी तरह से पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10–15 मिनट लगाएं. जब पेस्ट सूखने लगे, तो हल्के गुनगुने पानी से धो लें.

इससे चेहरे का अतिरिक्त तेल हटा जाता है और रोमछिद्रों को साफ करने में मदद मिव सकती है. साथ ही यह ताजगी और ठंडक भी प्रदान करने में प्रभावी है.

मुल्तानी मिट्टी और खीरे का रस 

इस पैक को लगाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, इसमें 2 चम्मच खीरे का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट तैयार कर लें. सभी चीजों को मिलाने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें. तब पैक सूख जाए, तो इसे पानी से साफ कर लें. 

इस पैक को लगाने से गर्मियों में होने वाली टैनिंग की परेशानी को कम किया जा सकता है. यह चेहरे की जलन और सूजन को कम करता है, इससे स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद मिल सकती है. 

मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस 

2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा गुलाब जल या पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10–12 मिनट बाद धो लें. इस पैक आपके चेहरे के मुंहासों के दाग हल्का करता है. इससे आपकी स्किन टाइट होती है. वहीं, स्किन की रंगत में निखार आ सकता है. 

बरतें ये सावधानियां

मुल्तानी मिट्टी को कभी साबुन से न धोएं. हफ्ते में 2 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें, नहीं तो स्किन ड्राई हो सकती है. ड्राई स्किन वाले लोग इसे शहद, दूध या एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

 

 

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
Live: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget