एक्सप्लोरर

आय से भी प्रभावित होती है शारीरिक गतिविधियां

हाल ही में आई एक रिसर्च के मुताबिक, इनकम से भी फीजिकल एक्टिविटी प्रभावित होती है.

न्यूयार्क: हाल ही में आई एक रिसर्च के मुताबिक, इनकम से भी फीजिकल एक्टिविटी प्रभावित होती है. रिसर्च के मुताबिक, मोटी कमाई करने वाले लोग सप्ताह के शेष दिन ज्यादातर समय कुर्सी ही तोड़ते रहते हैं. प्रिवेंटिव मेडिसिन जर्नल में पब्लिश इस रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने अमेरिका में 5,206 वयस्कों की शारीरिक गतिविधियों और उनकी आरामतलबी का रिसर्च किया और नेशनल हेल्थ एंड एक्जामिनेशन सर्वे 2003-06 में उनकी आय के आंकड़ों का विश्लेषण किया.

इस रिसर्च में पाया गया कि जिनकी कमाई सालाना 20,000 डॉलर से कम थी उनकी तुलना में जिनकी आय 75,000 डॉलर सालाना थी, वे जोरदार तीव्र शारीरिक गतिविधियां कम कर पाते थे. यहां तक कि उनकी हल्की शारीरिक गतिविधियां भी तुलनात्मक रूप से कम थी और ज्यादातर समय वे आराम तलबी में बिता रहे थे. शोधकर्ताओं में से एक अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के केरेम सुवाल ने बताया, "हमारे रिसर्च में कम आय और उच्च आय वालों के बीच शारीरिक गतिविधियों और आराम तलबी में स्पष्ट अंतर का पता चलता है." लोगों की शारीरिक सक्रियता में आमदनी में बढ़ोतरी होना एक बड़ी बाधा है. हालांकि जिनकी आय कम होती है उनकी शारीरिक सक्रियता में भी कई तरह की चुनौतियां होती है, जैसे उनके पास कसरत करने की सुविधा की कमी, पार्क और खुले जगहों की कमी, कार्यालय की तरफ से कामकाज के समय में कम लचीलापन जिससे कसरत के लिए समय नहीं मिलना या फिर कसरत के लिए जरुरी गाइडलाइन का अभाव इत्यादि शामिल है. इसकी तुलना में उच्च आय वर्ग के लोग जिनके पास प्राय: संसाधनों की कमी नहीं होती, लेकिन उनके पास समय सीमित होता है और वे ज्यादा कसरत या अन्य तीव्र शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो पाते. इसके अलावा उनके द्वारा ऐसी नौकरियों को करने संभावना ज्यादा होती है, जिसमें कुर्सी पर बैठे-बैठे काम करना हो, ना कि भागदौड़ वाला काम करना हो. नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget