एक्सप्लोरर

नवजात को एंटीबायोटिक देने से कैसा होता है असर, रिसर्च में सामने आई ये बात

नवजात बच्चे को एंटीबायोटिक देने का क्या असर होता है? शोधकर्ताओं का कहना है कि लड़कों का वजन एंटीबायोटिक नहीं लेनेवालों के मुकाबले ज्यादा कम हो जाता है. उन्होंनें जन्म के 14 दिनों के अंदर एंटीबायोटिक उपचार का संबंध छह साल की उम्र तक लड़कों के कद और वजन में कमी से जोड़ा है.

एक रिसर्च से खुलासा हुआ है कि जन्म के शुरुआती दिनों में एंटीबायोटिक देने पर नवजात का विकास प्रभावित हो सकता है. रिसर्च के नतीजे नेचर कम्यूनिकेशन्स पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जन्म के 14 दिनों के अंदर एंटीबायोटिक उपचार का संबंध छह साल की उम्र तक लड़कों के कद और वजन में कमी से है.

रिसर्च का दिलचस्प पहलू ये है कि लड़कियों पर उसके कोई नकारात्मक असर सामने नहीं आए. इसके विपरीत, जन्म के पहले छह सालों में और नवजात काल की अवधि बाद एंटीबायोटिक के इस्तेमाल से लड़के और लड़कियों में स्पष्ट रूप से बॉडी मास इंडेक्स ज्यादा देखे गए. एंटीबायोटिक के असर को जांचने के लिए शोधकर्ताओं ने 12 हजार 422 बच्चे-बच्चियों को शामिल किया. 2008-2010 के बीच सभी बच्चे टुर्कू यूनिवर्सिटी अस्पताल में पैदा हुए थे. डॉक्टरों के मशविरे पर उनमें से 1151 नवजात शिशुओं को जन्म के 14 दिनों के अंदर एंटीबायोटिक दी गई थी.

‏रिसर्च के मुताबिक, बच्चों का विकास प्रभावित हो सकता है

छह सालों तक किए गए रिसर्च से पता चला कि एंटीबायोटिक उपचार के असर से लड़कों का वजन एंटीबायोटिक नहीं लेने वालों के मुकाबले ज्यादा कम हो गया. दो और छह सालों की उम्र के बीच उनके कद और बॉडी मास इंडेक्स में भी स्पष्ट रूप से कमी आई. इसके अलावा, जन्म के शुरुआती दिनों में एंटीबायोटिक का असर दो सालों तक आंत माइक्रोबायोम में परेशानी से जुड़ा पाया गया. शोधकर्ताओं का कहना है कि नवजात शिशुओं के लिए एंटीबायोटिक्स बहुत जरूरी और जीवन बचानेवाली दवाइयां हैं.

नतीजों से पता चलता है कि उनके इस्तेमाल का अवांछित दीर्घकालिक परिणाम हो सकता है जिसे समझने की जरूरत है. लेकिन उनका शुरुआती विचार है कि जन्म के फौरन बाद एंटीबायोटिक्स देने से नवजात के आंत माइक्रोबायोम की संरचना में तब्दीली हो सकती है जो आगे चलकर बचपन की वृद्धि को खराब कर सकती है. अतिरिक्त प्रयोगों में शोधकर्ताओं ने साबित किया कि एंटीबायोटिक लेनेवाले शिशुओं के आंत माइक्रोबायोम को जब रोगाणु-मुक्त नर चूहों को दिया गया, तो उससे उनका विकास भी प्रभावित हुआ. फिनलैंड के शोधकर्ताओं ने आंत माइक्रोबायोम के विकास में बदलावों पर जोर दिया है.

ये भी पढ़ें-

Health Tips: आज ही अपनी डाइट में मशरूम को करें शामिल, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

चीन पर '13' का साया, क्या अब सामने आ पाएगा वुहान से निकले कोरोना वायरस सच?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget