एक्सप्लोरर

लगातार तनाव से कमजोर हो सकता है दिमाग, जानिए कैसे बचाएं खुद को

लगातार तनाव में रहना सिर्फ मूड को नहीं, बल्कि दिमाग की सेहत को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है. यह याददाश्त, निर्णय क्षमता और मानसिक संतुलन को धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है.

तनाव यानी स्ट्रेस आजकल हमारी जिंदगी का एक सामान्य हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रोजमर्रा का तनाव अगर लंबे समय तक बना रहे तो आपके दिमाग को अंदर से कमजोर बन सकता है. लगातार हाई अलर्ट पर रहने से शरीर में तनाव हार्मोन जैसे कि कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ा सकता है. जो धीरे-धीरे दिमाग के सबसे जरूरी हिस्से हिप्पोकैम्पस को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे लगातार तनाव से दिमाग किस तरह से कमजोर हो रहा है और इससे आप खुद को कैसे बचा सकते हैं.

याद रखने और सीखने की क्षमता पर असर
कई एक्सपर्ट के अनुसार अगर शरीर बार-बार तनाव की स्थिति में रहता है तो इससे कॉर्टिसोल लगातार रिलीज होता है, जिससे हिप्पोकैम्पस कमजोर पड़ता है. यह वही हिस्सा है जो याददाश्त और सीखने की प्रक्रिया को कंट्रोल करता है. इसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति को निर्णय लेने, ध्यान केंद्रित करने और यहां तक की उम्र बढ़ने पर डिमेंशिया जैसे समस्याएं भी हो सकती हैं.

बढ़ता है मानसिक बीमारियों और न्यूरोलॉजिकल डिजीज का खतरा
एक्सपर्ट्स के अनुसार लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव दिमाग में इन्फ्लेमेशन पैदा कर सकता है. यह न्यूरो टू न्यूरो कम्युनिकेशन को बिगाड़ सकता है. यही नहीं यह मेंटल बीमारियों जैसे एंग्जायटी, डिप्रेशन और अल्जाइमर जैसी न्यूरो डिजीज का कारण भी बन सकता है.

किस तरह से बच सकते हैं क्रॉनिन स्ट्रेस से

माइंडफूलनेस और मेडिटेशन करें
तनाव से बचने के लिए आप रोजाना थोड़ी देर मेडिटेशन करें. इसके अलावा माइंडफूलनेस अभ्यास से दिमाग में ग्रे मैटर बढ़ता है और तनाव हार्मोन घटता है. यह आपको मानसिक मजबूती देता है और भावनाओं को बेहतर ढंग से संभालने में मदद करता है.

फिजिकल एक्सरसाइज को बनाएं आदत
योग,वॉक या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से न सिर्फ मूड बेहतर होता है. बल्कि यह दिमाग के विकास के लिए भी जरूरी होता है. यह BDNF प्रोटीन को भी एक्टिव करता है जिससे आप स्ट्रेस कम लेते हैं.

नींद को लेकर रहें सतर्क
ज्यादातर मामलों में आपने देखा होगा कि नींद की कमी तनाव बढ़ा सकती है. इसलिए रोजाना एक समय पर सोना और अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में आप नींद को लेकर अपना एक शेड्यूल बनाएं, साथ ही समय के साथ सोने और समय के साथ उठने की आदत भी डालें.

पोषण से भरपूर आहार लें
तनाव से निपटने के लिए यह भी जरूरी होता है कि आप अच्छा खाना खाएं. इसके लिए आप फल, हरी सब्जियां, ओमेगा 3 फैटी एसिड और कम प्रोसेस्ड फूड का सेवन कर सकते हैं यह आपके दिमाग को पोषण देता है और मूड को स्थिर रखता है.

लोगों से जुड़े रहें
तनाव से निपटने के लिए अपनों से बात करना बहुत जरूरी होता है. इसलिए कोशिश करें कि आप लोगों से जुड़े रहें. अपने दोस्तों से मिलें आसपास के लोगों से बात करें. इसके अलावा आप तनाव से निपटने के लिए किसी थेरेपिस्ट की मदद भी ले सकते हैं. थेरेपिस्ट की मदद लेना तनाव में बहुत फायदेमंद माना जाता है.

ये भी पढ़ें- नाखूनों का रंग और बदलता साइज भी देता है बीमारी का संकेत, जानें कैसे कर सकते हैं पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget