एक्सप्लोरर

कम बजट में रसोई को बनाएं स्टाइलिश, जानें आसान किचन डेकोर ट्रिक्स

रसोई को सजाने के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं, पर ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है.कुछ छोटे-छोटे बदलाव और आसान ट्रिक्स अपनाकर आप कम बजट में भी अपनी किचन को स्टाइलिश बना सकते हैं.

हर घर में रसोई एक बहुत ही खास जगह होती है. यहां रोजाना खाना बनता है, परिवार का टेस्ट और सेहत दोनों यहीं से जुड़ी होती हैं. लेकिन कई बार रसोई की केयर और सजावट पर हम उतना ध्यान नहीं देते जितना बाकी घर पर देते हैं, जबकि अगर किचन साफ, व्यवस्थित और सुंदर हो, तो वहां काम करना भी आसान और मजेदार हो जाता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि रसोई को सजाने के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं, पर ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है.कुछ छोटे-छोटे बदलाव और आसान ट्रिक्स अपनाकर आप कम बजट में भी अपनी किचन को स्टाइलिश बना सकते हैं. तो आइए कुछ आसान और कम बजट वाली किचन डेकोर टिप्स जानते हैं जो आपके किचन को नया और खूबसूरत लुक देंगे. 

आसान किचन डेकोर ट्रिक्स

1.  हल्के रंगों से करें दीवारों को पेंट - किचन की दीवारों पर अगर आप हल्के और फ्रेश रंगों का यूज करेंगे, तो वह जगह ज्यादा खुली और साफ दिखाई देगी.क्रीम, हल्का नीला, हल्का पीला या मिंट ग्रीन जैसे रंग आपकी किचन को बड़ा और ब्राइट दिखा सकते हैं. ये रंग न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि किचन में पॉजिटिव वाइब्स भी लाते हैं. 

2.  सही लाइटिंग से आएगा निखार - किचन में अच्छी लाइटिंग होना बहुत जरूरी है, ताकि खाना बनाते समय किसी चीज की कमी न हो. इसके अलावा, सही लाइटिंग आपकी किचन को सुंदर और चमकदार भी बना देती है. आप चाहें तो किचन में LED लाइट्स लगवा सकते हैं या फिर सिंक और स्टोव के पास छोटी-छोटी लाइट्स भी लगा सकते हैं. 

3. चीजों को रखें व्यवस्थित और सही जगह पर - अगर आपकी किचन छोटी है, तो सबसे जरूरी है कि आप उसमें सही तरीके से स्टोरेज बनाएं. खाने की चीजें और मसाले खुले में रखने से किचन गंदी और बिखरी हुई लगती है. इसके लिए एयरटाइट कंटेनर का यूज करें और उन्हें रैक या कैबिनेट में रखें.  आप चाहें तो दीवारों पर हैंगिंग रैक या मैग्नेटिक स्ट्रिप भी लगवा सकते हैं, जिनमें चम्मच, चाकू या अन्य चीजें लगाई जा सकती हैं. इससे जगह भी बचेगी और किचन भी साफ लगेगा. 

4. रसोई की दीवारों को बनाएं यूनिक - आप अपनी किचन की दीवारों को थोड़ा सजाकर उसमें एक खास लुक ला सकते हैं. आप चाहें तो वॉल स्टिकर, छोटे-छोटे फ्रेम्स या किचन कोट्स लगा सकते हैं. इसके अलावा आप कुछ पुराने लेकिन सुंदर बर्तनों को सजावट के रूप में शेल्फ पर रख सकते हैं. 

5.  किचन थीम का चुनाव करें - अगर आप अपने किचन को थोड़ा स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो आप उसमें एक सिंपल सी थीम रख सकते हैं.  जैसे आप ट्रेडिशनल, कंटेम्पररी या मॉडर्न लुक चुन सकते हैं. थीम के हिसाब से आप बर्तनों, पर्दों, टाइल्स और डेकोरेशन आइटम्स को मैच कर सकते हैं.  इससे किचन एक साथ सुंदर और बैलेंस लगेगी. 

6. पुराने सामान से बनाएं कुछ नया - अगर आपके पास कुछ पुराने डिब्बे, ट्रे या जार पड़े हैं, तो उन्हें थोड़ा पेंट करके या सजाकर नया लुक दिया जा सकता है.य इस तरह से आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए किचन में नया लुक ला सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: घर में चूहों ने बना लिया है बिल तो न हों परेशान, इस देसी इलाज से सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget