एक्सप्लोरर

Diarrhea Problem: उल्टी दस्त से शरीर में आ गई है कमजोरी तो इन चीजों का करें सेवन

Loose Motion Problem: गर्मी बढ़ते ही लोगों को डायरिया की समस्या परेशान कर रही है. ऐसे में आप खाने-पीने का बहुत ख्याल रखें. इन घरेलू चीजों से आपको काफी आराम पड़ेगा.

Loose Motion Home Remedies: गर्मी में सबसे ज्यादा पेट की समस्या परेशान करती है. खान-पान में ज़रा सी गड़बड़ी होने पर तुरंत पेट खराब हो जाता है. कई बार लू लगने, तेज धूप और गर्मी से भी उल्टी-दस्त की समस्या परेशान करती है. इस सीजन में ज्यादातर लोग उल्टी-दस्त से परेशान रहते हैं. उल्टी और कई बार मोशन से शरीर में एकदम कमजोरी आ जाती है. ऐसे में आपको खान-पान का बहुत ध्यान रखना चाहिए. डायरिया तब होता है जब आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल में समस्या होती हैं.

आमतौर पर बैक्टीरिया या वायरस की वजह से ये समस्या होती है. कई बार ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ जाता है. हालांकि आप 1-2 दिन में कुछ घरेलू उपायों से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं. आप ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं. 

1- मूंग दाल और चावल खिचड़ी खाएं- उल्टी-दस्त यानि डायरिया होने पर आपको सबसे पहले खाने में बदलाव करने की जरूरत है. रोटी की जगह आप मूंग की दाल और चावल की पतली खिचड़ी खाएं. आप दही के साथ खिचड़ी खाएं. इससे पेट ठीक होने में मदद मिलेगी.

2- नमक चीनी का पानी पिएं- दस्त लगने पर नमक-चीनी का घोल पीने की सलाह दी जाती है. यह एक तरह का इलेक्ट्रोलाइट होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है. इससे दस्त बहुत जल्दी बंद हो जाते हैं. अगर आपको डायरिया हो रहा है तो दिन में 2-3 बार कम से कम नमक और चीनी के पानी पिएं.

3- केला- दस्त होने पर खूब पका केला खाएं. केला में भरपूर फाइबर होता है जो पेट और पाचन को ठीक करता है. ध्यान रखें केला अच्छा पका होना चाहिए. कच्चा केला खिलाने से तकलीफ और बढ़ सकती है. बच्चों को भी आप दस्त उल्टी होने पर केला दे सकते हैं. 

4- दही और जीरा- पेट खराब होने पर दही का सेवन जरूर करें. दही में प्रोबायोटिक होते हैं जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. दही मे गुड बैक्टीरिया की मात्रा होती है जिससे दस्त खत्म हो जाते हैं. आप दही में भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और सूखा पुदीना क्रश करके मिला सकते हैं. 

5- नींबू पानी पिएं- गर्मी में पेट को फिट रखने के लिए नींबू पानी जरूर पीना चाहिए. अगर आपको उल्टी दस्त की समस्या हो रही है तो भी नींबू पानी पी सकते हैं. ये एक असरदार घरेलू उपाय है. नींबू पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है आप नींबू पानी में थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं. इससे पेट ठीक रहेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Minerals For Immunity: कोरोना से बचना है तो शरीर में न होने दें इन मिनरल्स की कमी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget