एक्सप्लोरर

Vertical Garden: घर में बनाना चाहते हैं वर्टिकल गार्डन, इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

कम जगह में भी आप वर्टिकल गार्ड के जरिए अपने घर को हरियाली से भर सकते हैं. आज कल यह नई तरह की बागवानी की शैली शहरों में बहुत पॉपुलर हो रही है क्योंकि यह बहुत कम जगह में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं.

Home Gardening Tips: आजकल हर कोई अपने घर को कुछ अलग तरीके से Decorate करना चाहता है लेकिन, जगह की कमी के कारण नहीं कर पाता है. एक समय था जब हमारे घरों के चारों और हरियली और बाग-बगीचे ही नजर आते थे लेकिन, जगह के कारण यह सब चीजें गायब होती जा रही है. आजकल शहरों में फ्लैट का चलन बहुत बढ़ गया है. ऐसे में उस छोटी सी जगह में बागवानी का शौक पूरा करना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन, कम जगह में भी आप वर्टिकल गार्ड के जरिए अपने घर को हरियाली से भर सकते हैं. आज कल यह नई तरह की बागवानी की शैली शहरों में बहुत पॉपुलर हो रही है क्योंकि यह बहुत कम जगह में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं. तो चलिए जानते हैं वर्टिकल गार्डन के बारे में-

घर की दीवारों पर बनाएं वर्टिकल गार्डन
घर की दीवारों पर आप आसानी से वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं. यह लिविंग रूम की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. आप चाहें तो इस काम के लिए एक अच्छे वर्टिकल गार्डन एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं. वह आपको रूम के हिसाब से बेहतर सलाह देंगे. इसके साथ ही आप चाहें तो वुडन फ्रेमिंग कराकर भी वहां पौधे लगा सकते हैं. इस वुडन फ्रेमिंग में फर्न और moss के पौधे लगा सकते हैं. यह आपके रूम में एक खूबसूरत पेंटिंग की तरह लगेंगे. इसके साथ यह रूम में फ्रेश एयर की मात्रा को बढ़ा देगा. आप चाहें तो इसके साथ ही रूम में छोटी-छोटी बास्केट लगा सकते हैं. यह घर की दीवारों को और खूबसूरत बना देगा.

बालकनी की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा यह वर्टिकल गार्डन
अगर सुबह की चाय आप अपनी हरी-भरी छोटी सी बालकनी में करें तो इससे बेहतर कुछ नहीं होगा. आप चाहें तो अपने बालकनी के वॉल स्पेस भी वर्टिकल गार्डन तैयार  कर सकते है. आप चाहें तो इसके लिए फूलों वाली बेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर चाहें तो वुडन Plank के जरिए वर्टिकल गार्डन को बनाया जा सकता है. यह आपकी बालकनी को नया लुक देगा.

घर पर वर्टिकल गार्डन बनवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल
-वर्टिकल गार्डन के पौधों को सपोर्ट देने के लिए बालकनी में मेटल स्टिक का करें यूज.
-वर्टिकल गार्डन बनाते समय आप बॉटल्स, पेंट कैन्स और कई तरह के डिब्बों का इस्तेमाल कर उन्हें Reuse कर सकते हैं.
-आप वर्टिकल गार्डन में अजवाइन, तुलसी, टमाटर, बीन्स जैसे पौधों का इस्तेमाल कर सकते है.
-इसके साथ ही आप बिगोनिया, होया, जैपनीज आइरिश, रॉक लिली जैसे पौधे भी वर्टिकल गार्डन में लगा सकते है.
-Indoor  वर्टिकल गार्डन में पानी की मात्रा 25 से 30 प्रतिशत ही होनी चाहिए जबकि Outdoor में यह 80 प्रतिशत तक रहना चाहिए.
- पौधे लगाते वक्त ध्यान रखें कि केवल उन पौधों का ही चुनाव करें जिन्हें कम पानी की जरूरत रहती है.

ये भी पढ़ें-

आपको भी है जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत? इन पांच टिप्स को अपनाकर खुद को रखें Positive

Side Effect of Makeup: डेली करती हैं मेकअप का इस्तेमाल, स्किन को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?

Embed widget