एक्सप्लोरर

होली के दौरान कैसे पहनें कपड़े, किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

होली पर रंग-गुलाल उड़ते हैं. पानी वाले रंग खूब फेंके जाते हैं. ऐसे में कपड़ों का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर कपड़े सही नहीं है और आप मस्ती करने निकल गए तो पूरा मजा किरकिरा हो सकता है.

Holi Outfit Ideas 2025 : रंग-बिरंगी होली बस आने ही वाली है. 14 मार्च को यह त्योहार मनाया जाएगा. इस त्योहार को मनाने का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. देश के कोने-कोने में होली खेली जाती है. हालांकि, रंगों के इस त्योहार पर कपड़ों को लेकर कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, खासकर महिलाओं को. पानी वाली होली खेलने से लेकर होली की पार्टी तक में जाने का मतलब है कि आपको रंग लगने ही लगने वाला है. ऐसे में ड्रेस का सेलेक्शन सही होना चाहिए. इसे लेकर कुछ खास बातों को ध्यान में रखना चाहिए.

होली पर कौन से कपड़े पहनें, कौन से नहीं

1. हल्के कपड़ें

होली पर हल्के कपड़े न पहनें. इस दिन फैशन से ज्यादा कंफर्ट का ध्यान रखना चाहिए. जैसे कि किसी भी ड्रेस या टॉप नहीं चुनना चाहिए, जिसका कपड़ा हल्का हो. शीयर फैब्रिक वाले कपड़े गीले होने के बाद शरीर से जाकर चिपक जाते हैं और आप अन्कम्फर्टेबल फील कर सकते हैं.

2. साड़ी न पहनें

घरेलू महिलाएं साड़ी ही ज्यादा पसंद करती हैं लेकिन होली खेलने के दौरान इसे पहनने से बचें. महिलाओं को सूट पहनना चाहिए. साड़ी पहनकर होली खेलने से तेज चलने में समस्या हो सकती है. यह पानी पड़ने पर चिपकभी सकता है. आप सूट, लॉन्ग स्कर्ट या जींस-टॉप पहन सकती हैं.

3. टाइट कपड़े न पहनें

इन दिनों फिटिंग कपड़ों का ट्रेंड चल रहा है लेकिन होली पर ऐसे आउटफिट न पहनें. होली का पानी वाला रंग पड़ते ही ये आपकी बॉडी से चिपक से जाएंगे और फिगर बेढ़ंग दिख सकती है. शरीर पर रंग वाले कपड़ों को चिपकने से एलर्जी की समस्या हो सकती है. इसकी बजाय ढीले कॉटन टॉप, शर्ट या सूट पहननना बेहतर हो सकता है. इससे कंफर्ट के साथ स्टाइलिश भी लगेंगी.

4. कपड़ो का ख्याल रखें

होली खेलते समय अक्सर खींचतान में कपड़े फटने या सिलाई खुलने का डर बना रहता है. ज्यादा पुराने कपड़े नहीं पहनने चाहिए. वरना शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं. कोशिश करें कि पूरा शरीर ढकने वाले कपड़े पहनें. इससे काफी हद तक शरीर रंगों से बच सकता है.

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक से बचना है तो रोजाना खाली पेट जरूर करें एक्सरसाइज, स्ट्रोक का जोखिम होगा कम

5. गहरे रंग के कपड़े पहनें

होली पर गीले रंग ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं, लोग बाल्टी में रंग घोलकर डालते हैं. ऐसे में आप सफेद या हल्के कपड़े पहनेंगे तो वे गीले होकर पारदर्शी हो जाएंगे. इसलिए ऐसे कपड़े पहनने से बचना चाहिए.

होली के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

1. हेवी जूलरी कैरी न करें. ये रंग खेलते समय इरिटेशन पैदा कर सकते हैं. फैशन के लिए स्टोल्स और स्कार्फ्स भी अवॉइड करें. जितना हो सके ढीले आउटफिट्स ही पहनें, ताकि होली एंजॉय कर सकें.

2. कम हाइट वाली लड़कियां होली में लंबी दिखने के लिए हील्स पहनती हैं. ऐसे आइडिया न अपनाएं. होली पर हाई हील्स पहनना रिस्की हो सकता है. इससे पैरों में दर्द बढ़ सकता है और होली का मजा किरकिरा हो सकता है.

3. होली में रंगों से बचने वाले कपड़े पहनना चाहिए. सफेद या हल्के रंग के ऐसे कपड़े पहन सकते हैं, जो रंगों को आसानी से छोड़ देते हैं.

4. कपास या लिनन के कपड़े होली में पहनने के लिए सबसे अच्छे हैं. ये कपड़े कंफर्टेबल और आसानी से रंगों को छोड़ने वाले होते हैं.

5. होली के दौरान ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना ही सबसे अच्छा होता है. लूज फिटिंग वाले ऐसे कपड़े पहनें, जो चलने-फिरने में अच्छे होते हैं.

6. होली में सिर को ढककर रहें, ताकि रंग बालों में न लगें. स्कार्फ या एक टोपी पहन सकते हैं.

7. आंखों की सुरक्षा के लिए गॉगल्स पहन सकते हैं.

8. स्किन की सेफ्टी के लिए मॉइस्चराइज़र या सनस्क्रीन लगा सकते हैं, जो रंगों से त्वचा की सुरक्षा करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Omelette Recipe: कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Prevent Milk From Boiling Over: दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget