एक्सप्लोरर

Holi 2024 India: कहीं मंजल कुली तो कहीं याओसांग... भारत में होली को किन-किन नामों से जानते हैं?

Holi 2024 Celebration in India: होली, भारत के हर कोने में विभिन्न नामों और तरीकों से मनाई जाती है. आइए जानते हैं कि आपके राज्य में होली को क्या कहते हैं और इसे कैसे मनाया जाता है.

होली, जिसे रंगों और खुशियों का त्योहार कहा जाता है, पूरे भारत में बड़े ही उत्साह और विभिन्न परंपराओं के साथ मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस त्योहार को हर राज्य में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है?  भारत की विविधता इस त्योहार को और भी रंगीन बना देती है. हर राज्य की अपनी एक अनूठी परंपरा होती है और इसी के साथ होली के नाम भी बदल जाते हैं. आइए जानते हैं कि भारत के किन राज्यों में होली को क्या-क्या बोलते हैं और यह त्योहार वहां कैसे मनाया जाता है. 

लठमार होली - बरसाना, उत्तर प्रदेश
बरसाना की लठमार होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां महिलाएं पुरुषों को लाठियों से मारती हैं, और पुरुष खुद को ढालों से बचाते हैं. यह अनोखी परम्परा राधा और कृष्ण की लीलाओं से प्रेरित है.

मथुरा और वृंदावन - ब्रज की होली
मथुरा और वृंदावन में मनाई जाने वाली ब्रज की होली अपनी भक्ति और उल्लास के लिए प्रसिद्ध है. यहां की होली न केवल रंगों का त्यौहार है, बल्कि यहां कृष्ण-राधा की लीलाओं का जीवंत चित्रण भी होता है.

दोल जात्रा- पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में होली को 'दोल जात्रा' या 'बसंत उत्सव' के रूप में मनाया जाता है. यहां के शांतिनिकेतन में रबीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा शुरू किए गए बसंत उत्सव में छात्र संगीत, नृत्य और रंगों के साथ यह दिन मनाते हैं.

रंगपंचमी - महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में होली के पांचवें दिन 'रंगपंचमी' का उत्सव मनाया जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे पर रंग और पानी डालते हैं. यह दिन विशेष रूप से रंगों के साथ खेलने के लिए समर्पित होता है.

फागुवा - बिहार
बिहार में होली को 'फागुवा' कहा जाता है. यहां होली की पूर्व संध्या पर 'होलिका दहन' किया जाता है और अगले दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं. बिहारी लोकगीतों के साथ यह उत्सव और भी खास बन जाता है.

याओसांग - मणिपुर
मणिपुर में होली को 'याओसांग' के नाम से जाना जाता है. यह उत्सव पूरे 6 दिनों तक चलता है. इस दौरान, स्थानीय युवा समूहों द्वारा खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों, नृत्य और संगीत के साथ-साथ, रंगों की मस्ती भी होती है.

मंजल कुली - केरल 
केरल में होली को 'मंजल कुली' कहते हैं, जिसका मतलब होता है हल्दी का स्नान. मार्च की पूर्णिमा पर, यहां के लोग, खासकर कोंकणी समुदाय, खूब धूमधाम से इसे मनाते हैं. चार दिन तक चलने वाला यह उत्सव केरल के मंदिरों में होता है, जहां सभी नृत्य, गान और हल्दी पानी से खेलते हैं.

होला मोहल्ला-पंजाब मे
पंजाब में, होली के समय 'होला मोहल्ला' मनाया जाता है. यह त्योहार सिख समुदाय के वीरता को दिखाता है. तीन दिन तक चलने वाले इस जश्न में लोग मार्शल आर्ट्स, घुड़सवारी और तलवारबाजी का प्रदर्शन करते हैं. यह परंपरा होली के रंगों के साथ साहस और उत्साह का जश्न मनाती है. 

यह भी पढ़ें
स्किन है सेंसिटिव तो होली खेलने से पहले इन बातों का रखें ख्याल, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Salt Gets Wet In Monsoon: बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget