एक्सप्लोरर

Holi: देश में कई तरह से मनाई जाती है होली, जानिए- रंगो के त्योहार से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

रंगों का त्योहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है. पहले दिन को होलिका जलायी जाती है जिसे होलिका दहन भी कहते है. दूसरे दिन को धुरड्डी, धुलेंडी, धुरखेल या धूलिवंदन कहा जाता है.

नई दिल्ली: होली का त्योहार अब बस आने ही वाला है. हर किसी को रंगों के इस खूबसूरत त्योहार का इंतजार रहता है. रंग, गुलाल से सजे माथे, गुझिया और मालपुओं की मिठास, अपनों का होना इसे और भी खूबसूरत बनाता है. इस बार 9 मार्च को होलिका दहन है और 10 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी. पर क्या आप जानते हैं कि होली पर रंग क्यों लगाया जाता है? होली पर रंग लगाने की परंपरा कब शुरू हुई? होली पर गुझिया क्यों बनाई जाती है? नहीं जानते तो आइए हम बताते हैं.

होली पर रंग लगाने की परंपरा कब शुरू हुई होली को लेकर कई तरह की बातें कही जाती है. कुछ का मानना है कि पहली होली भगवान कृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ खेली थी. धार्मिक किताबों में भी ब्रज की होली का प्रमाण मिलता है. कुछ लोगों का मानना है कि द्वापर युग में होली पर रंग लगाने की परंपरा शुरू हुई. पहले फूलों, चंदन और कुमकुम से होली खेली जाती थी. फिर धीरे धीरे रंग भी इसमें शामिल हो गए.

प्राचीन काल में होली को विवाहित महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि के लिए मनाती थीं. होली के दिन पूर्ण चंद्रमा की पूजा करने की परंपरा थी. वैदिक काल में इस पर्व को नवात्रैष्टि यज्ञ कहा जाता था. प्राचीन समय में खेत के अधपके अन्न को यज्ञ में दान करके प्रसाद लेने का विधान था. अधपके अन्न को होला कहते हैं, इसी से इसका नाम होलिकोत्सव पड़ा.

कहते हैं आर्यों में भी होली पर्व का प्रचलन था. होली अधिकतर पूर्वी भारत में ही मनाया जाता था. होली का वर्णन अनेक पुरातन धार्मिक पुस्तकों में मिलता है. वहीं मुगल काल में होली को ईद-ए-गुलाबी कहा जाता था. प्रमाण के मुताबिक, मुगल बादशाहों ने भी होली खेली थी. प्राचीन काल में यज्ञ के बाद गाने गाए जाते थे.

अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के बारे में प्रसिद्ध है कि होली पर उनके मंत्री उन्हें रंग लगाने जाया करते थे. इतना ही नहीं अलवर संग्रहालय के एक चित्र में जहांगीर को होली खेलते हुए दिखाया गया है. शाहजहां के ज़माने में होली को आब-ए-पाशी (रंगों की बौछार) नाम से मनाया जाता था.

होली पर क्यों बनाई जाती है गुझिया? होली पर बनने वाली गुझिया का भी अपना इतिहास है. ये भारतीय नहीं है. कहा जाता है कि गुझिया तुर्की और अफगानिस्तान जैसे देशों से आई है. होली पर इसका भोग लगाने की भी परंपरा है. इसको बनाने के तरीके भी बहुत से हैं. सूखे मेवे और खोए से बनी गुझिया का स्वाद अपने आप में अनोखा है. ये होली पर ही विशेष रूप से क्यों बनाई जाती है इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.

होली और फाग के गीत  होली के दिन गाए जाने वाले फाग के गीत कई सालों से चले आ रहे हैं. गाने-बजाने का ये कार्यक्रम होलिका दहन के बाद से ही शुरू हो जाता है. होली में मटकी फोड़ने का भी प्रचलन है. मोहल्ले के गोविंदाओं की टोली जोर शोर से मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लेती है.

भांग से जुड़ी कुछ भ्रांतियां होली पर भांग पीने की परंपरा है. भांग पीना शास्त्रीय परंपरा नहीं है. भांग नशा है. होली उत्साह और उमंग का पर्व है इसमें नशा का कोई स्थान नहीं है. होली के दिन भांग और शराब से दूर रहें.

देश में है कई तरह की होली का प्रचलन

हमारे देश में विविध ढंग से होली मनाई और खेली जाती है, जैसे कि कुमाऊं की बैठकी होली, बंगाल की दोल-जात्रा, महाराष्ट्र की रंगपंचमी, गोवा का शिमगो, हरियाणा के धुलंडी में भाभियों द्वारा देवरों की फजीहत, पंजाब का होला-मोहल्ला, तमिलनाडु का कमन पोडिगई, मणिपुर का याओसांग, एमपी मालवा के आदिवासियों का भगोरिया आदि. लेकिन ब्रजभूमि की होली; विशेषकर बरसाने की लट्ठमार होली तो  पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है.

महाकवि रसखान लिखते हैं- ‘फागुन लाग्यो जब तें तब तें ब्रजमण्डल में धूम मच्यौ है, नारि नवेली बचैं नहिं एक बिसेख यहै सबै प्रेम अच्यौ है.सांझ सकारे वहै रसखानि सुरंग गुलाल ले खेल रच्यौ है, कौ सजनी निलजी न भई अब कौन भटू बिहिं मान बच्यौ है.’

होली के लिए ऐसे बनाएं हर्बल रंग ताकि फीकी ना पड़े त्योहार की उमंग

Vastu Tips: घर में जब दिखाई देने लगें ये लक्षण तो समझ लेना चाहिए कुछ तो गड़बड़ है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hair Fall Control: शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Travel Weather Advisory: क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget