एक्सप्लोरर

इस पेड़ के बिना अधूरी है शादी की रस्में!

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्राचीनाकल से ही पेड़ों की पूजा होती रही है. पीपल, बरगद के पेड़ों को तो सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है. वहीं विवाह की रस्मों का भी एक विशेष पेड़ गूलर गवाह बनता है. गूलर के पेड़ की लकड़ी और पत्तियों से विवाह का मंडप बनता है. इसकी लकड़ी से बने पाटे पर बैठकर वर-वधू वैवाहिक रस्में पूरी करते हैं. जहां गूलर की लकड़ी और पत्ते नहीं मिलते हैं, वहां विवाह के लिए इस पेड़ के टुकड़े से भी काम चलाया जाता है. डूमर नाम से पॉपुलर है ये पेड़- छत्तीसगढ़ में गूलर 'डूमर' के नाम से विख्यात है. साथ ही इसके पेड़ और फल का भी विशेष महत्व है. पंडितों का कहना है कि गूलर का पेड़ अत्यंत शुभ माना गया है. पुराणों के अनुसार, इसमें गणेशजी विराजमान होते हैं. इसलिए विवाह जैसी रस्मों में इसका खासा महत्व है. भालू को पसंद हैं गूलर के फल- डूमर के पेड़ बहुत दुर्लभ पेड़ है, लेकिन जगदलपुर-उड़ीसा के रास्ते पर यह आसानी से मिल जाते हैं. इसके फलों को भालू बड़े चाव से खाते हैं. वहीं मंडपाच्छादन में इसके पेड़ों के लकड़ी और पत्तों के छोटे टुकड़े रखना जरूरी होता है. इसकी लकड़ी से मगरोहन (लकड़ा का पाटा) बनाया जाता है, जिसमें वर-वधू को बैठाकर तेल-हल्दी की शुरूआत होती है. इस पेड़ के पीछे है एक कथा- गूलर की लकड़ी मजबूत नहीं होती. इसके फल गुच्छों के रूप में तने पर होते हैं. इसके पीछे एक कथा है कि गांधारी को शादी में एक ऋषि के अपमान के फलस्वरूप श्राप मिला था. श्राप से मुक्ति के लिए गांधारी को पहले गूलर की लकड़ी का मगरोहन बनाकर पहले मंडप का फेरा लगाने को कहा गया था. संभवत: तभी से इसका प्रचलन हुआ. गुलर की पहचान करना है मुश्किल- इस पेड़ की उपयोगिता को छत्तीसगढ़ में विशेष तौर पर माना जाता है. लोगों का कहना है कि इसके फलों के अंदर तोड़ते ही छोटे-छोटे बारीक कीड़े निकलते हैं. इस पेड़ की पहचान काफी कठिन होता है. हवन-पूजन में जरूरी है इसकी लकड़ि‍यां- पंडित संजय महाराज का कहना है कि यह पेड़ दुर्लभ तो है ही साथ ही हवन-पूजन में इसकी लकड़ियों का इस्तेमाल होता है. उन्होंने कहा कि हवन में 9 प्रकार की लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें एक डूमर भी शामिल होता है. लकड़ी तोड़ने से पहले इसकी पूजा-अर्चना की जाती है. उसके बाद इसकी लकड़ी का छोटा टुकड़ा लाकर मंडप पर लगाया जाता है. उसके बाद ही शादी की रस्में पूरी होती है. ये पेड़ बहुत शुभ माना जाता है. इन बीमारियों का इलाज हो सकता है गूलर से-

  • गूलर की छाल, पत्ते, जड़, कच्चाफल और पक्का फल सभी को उपयोगी माना गया है.
  • पका फल मीठा, शीतल, रुचिकारक, पित्तशामक, तृष्णाशामक, पौष्टिक और कब्जनाशक होता है.
  • खूनी बवासीर में इसके पत्तों का रस लाभकारी होता है.
  • हाथ-पैर की चमड़ी फटने से होने होने वाली पीड़ा कम करने के लिए गूलर के दूध का लेप करना लाभकारी सिद्ध हुआ है.
  • मुंह में छाले, मसूड़ों से खून आना आदि विकारों में इसकी छाल या पत्तों का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से विशेष लाभ होता है.
  • गर्मी के मौसम में गर्मी या अन्य जलन पैदा करने वाले विकारों और  चेचक आदि में गूलर के पके फल को पीसकर उसमें शक्कर मिलाकर उसका शर्बत बनाकर पीने से राहत मिलती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pradosh Vrat 2026 April: अप्रैल 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब, नोट करें डेट
Pradosh Vrat 2026 April: अप्रैल 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब, नोट करें डेट
Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी पर करें ये उपाय, दूर होंगे संकट, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!
Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी पर करें ये उपाय, दूर होंगे संकट, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!
Happy Easter Wishes 2026: ऐ यीशू आ गए तुम वापस पास हमारे..ईस्टर पर भेजें दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं
Happy Easter Wishes 2026: ऐ यीशू आ गए तुम वापस पास हमारे..ईस्टर पर भेजें दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं
Easter 2026: ईस्टर संडे 5 अप्रैल को, जानें गुड फ्राइडे के बाद इसे क्यों मनाया जाता है
Easter 2026: ईस्टर संडे 5 अप्रैल को, जानें गुड फ्राइडे के बाद इसे क्यों मनाया जाता है

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget