एक्सप्लोरर

शादी के बाद पति-पत्नी के वजन बढ़ने की ये होती हैं प्रमुख वजहें, काबू पाने का आसान तरीका जानिए

शादी के बाद न सिर्फ महिलाओं का वजन बढ़ता है बल्कि पुरुषों को भी इसका सामना करना पड़ता है. वजन में बढ़ोतरी सेहत का फायदेमंद संकेत नहीं है. उससे बचने के लिए जरूरी है कि कुछ बातों का पालन किया जाए. ये टिप्स आपके वजन को कम करने में मददगार होंगे.

आपने अक्सर देखा होगा कि शादी के बाद वजन बढ़ने लगता है. ऐसा सिर्फ महिलाओं के साथ नहीं होता बल्कि पुरुषों को भी इसका सामना करना पड़ता है. रिसर्च से भी ये बात साबित हुई है कि वैवाहिक जोड़े का शारीरिक वजन तेजी से बढ़ता है. लेकिन, शरीर के ज्यादा वजन होने का मतलब बीमारियों का खतरा भी बढ़ने का होता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि शादी के बाद लोग खानपान को लेकर लापरवाह हो जाते हैं या मिलनेवाली दावत पर खुद को काबू नहीं रख पाते. विवाहिता का शारीरिक वजन शादी के शुरुआती 5 वर्षों में 5 किलोग्राम से ज्यादा बढ़ जाता है. पुरुषों के साथ भी यही मामला देखने को मिलता है. शादी के दो साल में ही शारीरिक वजन में 5 किलोग्राम या उससे ज्यादा वृद्धि हो जाती है. लेकिन सवाल ये है कि शादी के बाद वजन पर कैसे काबू पाया जाए?

एक साथ व्यायाम करें एक साथ व्यायम अपने प्यार को मजबूत करने और एक ही समय में फैट जलाने का आसान तरीका है. हो सकता है आप दोनों का उद्देश्य बिल्कुल अलग-अलग हों, पति मांसपेशियां बनाना चाहता हो, पत्नी पेट की चर्बी कम करना चाहती हो, लेकिन इसका ये मतलब नहीं आप ऐसी गतिविधियों को अपना नहीं सकते जिनका उद्देश्य एक हो. कोशिश करें कि व्यायाम को न छोड़ें. इसके लिए ज्यादा सख्त व्यायाम की जरूरत नहीं बल्कि मामूली चहलकदमी ही पर्याप्त है. रात को खाने के बाद एक साथ थोड़ी दूर चलने की आदत डालें. घर पर भी जॉगिंग की जा सकती है.

स्वस्थ फूड का चयन करें तले हुए फूड का इस्तेमाल करने से बचें. उसके बजाए फल और सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. याद रखें स्वस्थ फूड का चयन आपके वजन को काबू रखने में अहम भूमिका निभाता है. गुणवत्तापूर्ण फूड को प्राथमिकता पर रखना स्वाभाविक रूप से वजन में कमी का समर्थन करता है, खासकर साबुत अनाज, लीन और पौधे आधारित प्रोटीन, फल और सब्जियों समेत स्वस्थ फैट के स्रोत आपकी डाइट में होना चाहिए.

बाहर के खाने से परहेज करें घर से बाहर खाने की आदत वजन बढ़ाने की वजह बनती है. शादी से पहले तक महिलाओं को घर पर खाना बनाने की आदत होती है, लेकिन खाना बनाने की झंझट से बचने के लिए विकल्प के तौर पर बाहर का खाना अपनाती हैं. सबसे आसान उपाय बाहर खाना या ऑर्डर कर मंगा लेना नजर आता है. होटल या रेस्टोरेंट में आम तौर से खाने में नमक और फैट का ज्यादा इस्तेमाल होता है. जिससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है. इसलिए, बेहतर है कि घर पर बना खाना खाने को प्राथमिकता दें.

Water Habits: पानी पीने से भी हो सकता है नुकसान, ये चीजें खाने के तुरंत बाद न पिएं

देर रात तक गैजेट्स इस्तेमाल करने की है आदत, तो पुरुषों पर पड़ता है ये निगेटिव असर-रिसर्च

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget