एक्सप्लोरर

प्रेगनेंसी में हो रही है हार्ट बर्न की समस्या, तो करें ये उपाय

प्रेगनेंसी में महिलाओं के हार्मोंस बदलते हैं. ऐसे में महिलाओं को सीने में जलन की शिकायत होने लगती है. खान-पान में गड़बड़ी और गैस वाले भोजन से ये समस्या और बढ़ जाती है. जानिए हार्ट बर्न से कैसे बचें?

प्रेग्‍नेंसी में महिलाएं तरह-तरह के हार्मोंनल बदलाव से गुजरती हैं. शुरुआत के 3 महीने कई महिलाओं को उल्टी, जी मिचलाना और सीने में जलन की समस्या रहती है. थर्ड ट्राइमिस्टर में कुछ महिलाओं को हार्ट बर्न की समस्या  और बढ़ जाती है. दरअसल सीने की जलन होने की कई वजह हैं. पहली वजह है प्रेग्‍नेंसी हॉर्मोन प्रोजेस्‍टेरॉन. प्रोजेस्‍टेरॉन महिला के यूटेरस की मांसपेशियों को रिलेक्‍स कर देती है जिससे बच्चे को डेवलप होने के लिए जगह मिल पाए, लेकिन प्रोजेस्‍टेरॉन का असर हमारे पेट और ग्रासनली या इसोफेगस को अलग करने वाले वॉल्‍व पर भी पड़ता है. जिससे एसिड ग्रासनली में पहुंच जाता है और जलन पैदा करता है. प्रोजेस्‍टेरॉन हार्मोंस बढ़ने से पाचनक्रिया भी कमजोर हो जाती है. ऐसे में खाना जल्दी पचता नहीं है और एसिडिटी की समस्‍या होने लगती है. इससे हार्ट बर्न और उल्टी आने लगती है. वहीं थर्ड ट्राइमिस्टर में जब बच्चे की ग्रोथ होने लगती है और बच्‍चे का आकार बड़ा होने लगता है तो शरीर में एसिड ऊपर की तरफ बढ़ने लगता है. इससे हार्ट बर्न की समस्या होने लगती है. हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इस समस्या को कम कर सकते हैं.

1- दिन में एक साथ ज्यादा भोजन न करें. थोड़ा-थोड़ा करके खाएं. इससे खाना पचाने में आसानी होगी और एसिड कम बनेगा.
2- रात में खाना जल्दी खाएं, जिससे सोने तक आपका खाना पच जाए.
3- ज्यादा तला, भुना और मसालेदार खाना खाने से परहेज करें.
4- ज्यादा चाय और कॉफी से भी परहेज करें. इससे एसिड बढ़ता है और हार्ट बर्न की समस्या बढ़ जाती है.
5- खाना खाते ही तुरंत पानी न पिएं. इससे खाना पचाने में देरी होती है.
6- एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या होने पर खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा या अंगूर का सेवन न करें. 
7- खाने में प्याज, लहसुन और अदरक का इस्तेमाल बहुत ज्यादा न करें.
8- सोते वक्त सिर को पेट से ऊंचा रखें, ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें.
9- खाने के बाद हल्का टहलें जिससे खाना पच जाए.
10- सीने में जलन होने पर आधा कप ठंडा दूध थोड़ा पानी मिलाकर पी लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Camphor Benefits for Body: कपूर को इस तरह से करें इस्तेमाल, शरीर की कई परेशानियों से मिलेगा आराम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्तन धोने के बाद सिंक पर रह गए सफेद दाग, ऐसे करें एकदम साफ
बर्तन धोने के बाद सिंक पर रह गए सफेद दाग, ऐसे करें एकदम साफ
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
Genetic Cholesterol Risk: जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
House Flies: क्या घर में बढ़ गई हैं बहुत मक्खियां? भगाने का ये देसी नुस्खा करें नोट
क्या घर में बढ़ गई हैं बहुत मक्खियां? भगाने का ये देसी नुस्खा करें नोट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget