एक्सप्लोरर

Healthy Tiffin Recipe: मानसून में बच्चों के टिफिन में रखें ये हेल्दी रेसिपी, छू भी नहीं सकेगा मौसमी संक्रमण

Healthy Tiffin Recipe: लंच में बच्चों को ऐसी चीजें रख कर दें जो उनकी इम्यूनिटी में इजाफा करे. चलिए जानते हैं बच्चों के टिफिन में ऐसा क्या रख सकते हैं जो उनकी इम्यूनिटी बनाए रखने में मददगार हो.

Healthy Tiffin Recipe: मानसून का वक्त यानि ऐसा मौसम जब किसी भी संक्रमण का होना बहुत आसान होता है. बड़े तो खैर समझदार होते हैं जो अपनी हिफाजत खुद कर सकते हैं. लेकिन स्कूल जाने वाले बच्चे इतना नहीं समझ पाते कि उन्हें कब किसी दोस्त से कितनी दूरी बना कर रखनी है. एक दूसरे से सामान शेयर करना. बड़े चाव से एक दूसरे का टिफिन खाना और खिलाना ये उनके डेली रूटिन का हिस्सा होते हैं. ऐसे में बहुत आसान होता है कि वो किसी भी तरह के इंफेक्शन की चपेट में आ जाएं. इसके  लिए आप दिन भर तो उन्हें हेल्दी फूड्स खिलाते ही होंगे. स्कूल के लंच में भी उन्हें ऐसी चीजें रख कर दें जो उनकी इम्यूनिटी में इजाफा करे. चलिए जानते हैं बच्चों के टिफिन में ऐसा क्या रख सकते हैं जो उनकी इम्यूनिटी बनाए रखने में मददगार हो.

फल

बच्चों के टिफिन में मौसमी फल जरूर रखें. क्योंकि फल इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा विकल्प है. घर पर बच्चा फल खाने से जी चुरा सकता है. लेकिन स्कूल में फ्रेंड्स के साथ बैठकर और टीचर के डर से टिफिन में मौजूद सारी चीजें खत्म करके भी आएगा. इस बहाने उसकी इम्यूनिटी भी बढ़ जाएगी.

अंडे

अंडे की खुराक भी मौसमी रोगों से लड़ने में कारगर है. टिफिन में बाइल एग रख सकते हैं. या फिर आप एग रोल, एग भुर्जी किसी भी तरीके से बच्चों की डाइट में अंडा शामिल कर सकते हैं. हफ्ते में कम से कम दो या तीन बार आप अंडे की डाइट इस तरह से बच्चे को दे सकते हैं.

सब्जियां

बच्चा सब्जियां खाने से जी चुराता हो तो उसे कुछ इंटरेस्टिंग तरीके से प्रिपेयर कर स्कूल के लिए दे सकते हैं. स्टफ्ड पराठें या रोल के रूप में आप मौसमी सब्जियों को बच्चों की डाइट का हिस्सा आसानी से बना सकते हैं.

दाल-चावल

ये थोड़ा मुश्किल है कि बच्चा स्कूल में जाकर बोरिंग दाल चावल खाए. लेकिन कुछ रेसिपीज के जरिए आप दाल चावल भी बच्चों को खिला सकते हैं. इडली, डोसा, ढोकला या चीला बना कर ये डिशेज बच्चों को आसानी से खिलवाई जा सकती हैं.

और पढ़ें

ये 6 बातें शरीर को बिना अग्नि के ही जला देती हैं

क्या कहती है आपके शरीर की गंध, बॉडी स्मेल हो सकती है इन बीमारियों का संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget