एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: घर पर बनाएं वेज गार्लिक सूप, बच्चों के बहुत फायदेमंद है ये हेल्दी सूप

Garlic Soup Recipe: सर्दियों में आप गर्मा-गर्म मिक्स वेजिटेबल गार्लिक सूप बनाकर पी सकते हैं. ये सूप फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है. लहसुन वाले इस सूप को पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है.

Mix Vegetable Garlic Soup Recipe: ठंड में अगर गर्मा-गर्म सूप पीने को लिए मिल जाए तो मज़ा आ जाता है. वेजिटेबल सूप पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. अगर इसमें थोड़ा लहसुन का फ्लेवर डाल दिया जाए तो ये और स्वादिष्ट और हेल्दी हो जाता है. लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं. मिक्स वेजिटेबल सूप में आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते हैं. सूप को गाढ़ा करने के लिए आप एक पौष्टिक नुस्खा अपना सकते हैं. आप चाहें तो इस सूप में बारीक ओट्स भी मिल सकते हैं. इससे सूप का स्वाद और बढ़ जाएगा. सर्दियों में ये सूप आपको संक्रमण से लड़ने में मदद करेगा और इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगा. मिक्स वेजिटेबल गार्लिक सूप को आप फटाफट घर पर तैयार कर सकते हैं. जानते हैं इसकी रेसिपी. 

गार्लिक वेजिटेबल सूप की रेसिपी

1- सबसे पहले एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें. अब इसमें 2 चम्मच लहसुन और ¼ कप प्याज डालकर मीडियम फ्लेम पर 1 से 2 मिनट के लिए भूनें.
2- अब इसमें बारीक कटी सब्जियां, गोभी, गाजर, ब्रोकली, बींन्स, कॉर्न और दूसरी सब्जियां मिक्स कर दें.
3- अब इसमें 3 कप पानी, स्वाद अनुसार नमक और पिसी हुई काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
4- अब इसे मीडियम फ्लेम पर 2 मिनट के लिए चलाते हुए पकाएं. 
5- इसमें ओट्स और धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. 1 मिनट तक पकाएं, तैयार है आपका गर्मागरम हेल्दी वेजिटेबल सूप. 

मिक्स वेजिटेबल सूप के फायदे

मिक्स वेजिटेबल सूप पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलेंगे. इसमें ओट्स डालने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है. इस तरह का सूप पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. वेजिटेबल सूप पीने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल रहता है. मिक्स वेजिटेबल गार्लिक सूप पीने से दिल को भी बहुत फायदा मिलता है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: शिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं सिंघाड़े के आटे की कतली, बिना घी के आसानी से बनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Identify Real Cinnamon: कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget