एक्सप्लोरर

OMG! अब युवाओं को भी प्रभावित कर रहा है अल्जाइमर

सामान्य तौर पर अल्जाइमर की बीमारी वृद्धावस्था में होती है लेकिन आजकल युवाओं में भी इस तरह के मामले देखने में आ रहे हैं

नयी दिल्लीः सामान्य तौर पर अल्जाइमर की बीमारी वृद्धावस्था में होती है लेकिन आजकल युवाओं में भी इस तरह के मामले देखने में आ रहे हैं और विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी विभिन्न वजहों में तनावपूर्ण जीवन और कई कामों के बोझ की वजह से याददाश्त की कमी होना शामिल हैं.

क्या कहते हैं डॉक्टर्स- डॉक्टर्स के अनुसार, सामान्य तौर पर 60 या इससे अधिक उम्र के लोगों में ही पाई जाने वाली याददाश्त‍ की कमी की यह समस्या अब युवाओं को भी अपनी चपेट में लेती दिख रही है. कानपुर स्थित रीजेंसी हेल्थकेयर के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.ए.ए. हाशमी ने कहा कि आजकल के समय में युवाओं में भी हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, शराब पीने की लत और डायबिटीज के रूप में अल्जाइमर की शुरूआत होने के मामले देखे गये हैं.

होती हैं ये समस्याएं- इस बीमारी में व्यक्ति भूलने लगता है और खाना निगलने जैसी स्वत: होने वाली शारीरिक क्रियाएं भी प्रभावित हो सकती हैं. याददाश्त प्रभावित होने की यह समस्या कम आयु वर्ग के लोगों में भी देखने को मिल रही है.

युवाओं में अल्जाइमर होने के कारण- आज 21 सितंबर को ‘विश्व अल्जाइमर दिवस’ है. इस मौके पर गुड़गांव स्थित मेदांता मेडिसटी में न्यूरो साइंस संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि आमतौर पर यह बीमारी बुजुर्गों में पाई जाती है. यदि किसी नौजवान को यह बीमारी होती है, तो इसका कारण आनुवांशिक हो सकता है. वह मानते हैं कि एक से दो प्रतिशत मामलों में देखा गया है कि ये बीमारी नौजवानों को होती है.

युवा पीढ़ी में याददाश्त प्रभावित होने की समस्या एक साथ कई काम करने से जुड़ी हो सकती है. उन्होंने इसके लिए नींद पूरी लेना जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि हमारे दिमाग को आराम देने के लिए पूर्ण रूप से नींद लेना बहुत जरुरी है.

डिमेंशिया का एक प्रकार है अल्जाइमर- वेंकटेश्वर अस्पताल के कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ दिनेश सरीन कहते हैं कि वृद्धावस्था में लोगों को होने वाली डिमेंशिया की समस्या का सबसे प्रचलित प्रकार अल्जाइमर है जो 60 से 80 प्रतिशत डिमेंशिया के मामलों में होता है.

क्या कहते हैं आंकड़े- कुछ अध्ययनों में दावा किया गया है कि डिमेंशिया बढाने वाले कारकों को अगर सही से जीवन में पहले ही नियंत्रित कर लिया जाए तो दुनियाभर में इस तरह के मामलों को कम करने की संभावना बढ़ जाती है. विकसित या धनी देशों में पिछले कुछ दशकों में धूम्रपान, शराब का सेवन आदि मोडिफियेबल कारकों पर 45 से 65 साल की उम्र में नियंत्रण करने से अल्जाइमर के मामले कम होने के आंकड़े सामने आये हैं.

अल्जाइमर से बचने के लिए खानपान- 40 से 50 साल की उम्र में खानपान में फलों, सब्जियों, साबुत अनाजों, बीन्स आदि की मात्रा बढ़ाने से फायदे दिखने लगे हैं. इनसे न केवल दिल संबंधी खतरे कम होते हैं बल्कि डिमेंशिया के खतरे को भी कम करने में भी मदद मिल सकती है.

अल्जाइमर से बचने के उपाय-   इस बीमारी से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जरूरत है. अल्जाइमर के खतरे से बचने के लिए भरपूर नींद और संतुलित आहार लेना चाहिए और ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखना जरूरी है.

नोट: ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget