एक्सप्लोरर

स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए बेबी बंप पर क्रीम लगाना कितना सही? जान लीजिए जवाब

बेबी बंप पर क्रीम लगाना स्ट्रेच मार्क्स को रोकने में मदद कर सकता है. गर्भावस्था के दौरान त्वचा की जरूरतें अलग होती हैं, इसलिए सही क्रीम को चुनें. इसके लिए डॉक्टर की मदद ले सकते हैं.

Pregnancy Stretch Marks Cream : प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं. इनमें से कुछ बदलाव ऐसे हैं, जिनके निशान सालों साल तक रहते हैं. इन्हीं मेंसे एक है स्ट्रेच मार्क्स. प्रेगनेंसी में बेबी बंप, पेट के निचले हिस्से, कूल्हों, जांघों और ब्रेस्ट पर बनने वाले निशान या लकीरों को स्ट्रेच मार्क (Pregnancy Stretch Marks) कहते हैं. अगर इन पर सही समय पर ध्यान दिया जाए तो इनसे बचा जा सकता है. इसके लिए स्ट्रेच मार्क रिमूवल क्रीम भी आती हैं. जिसे लेकर कई महिलाओं के मन में सवाल होते हैं कि बेबी बंप पर इन क्रीम को लगाना चाहिए या नहीं. आइए जान लेते हैं सही जवाब...

प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क क्यों और किसे ज्यादा आते हैं

गायनोकॉलोजिस्ट्स के अनुसार, प्रेगनेंसी में जैसे-जैसे बच्चे की ग्रोथ होती है, मां का पेट भी बढ़ता जाता है. पेट बढ़ने से त्वचा की ऊपरी और निचली परत में खिंचाव आता है. जिससे कोलेजन फट जाता है और स्ट्रेच मार्क्स बन जाता है. मतलब स्ट्रेच मार्क्स घाव के निशान होते हैं, जो स्किन के जल्दी फैलने, सिंकुड़ने का कारण बन सकते हैं.

क्या स्ट्रेच मार्क हटाने के लिए बेबी बंप पर क्रीम लगाना चाहिए

1. बेबी बंप पर क्रीम लगाने से स्ट्रेच मार्क्स को रोकने में मदद मिल सकती है. हालांकि, इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

2. प्रेगनेंसी के दौरान स्किन को ज्यादा मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है. बेबी बंप पर क्रीम लगाने से इसमें मदद मिलती है, जिससे स्ट्रेच मार्क रोकने में हेल्प मिल सकती है.

3. बेबी बंप पर क्रीम लगाने से स्किन फ्लैक्सिबल होती है और स्ट्रेच मार्क नहीं आते हैं.

4. बेबी बंप पर क्रीम लगाने से स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

क्या बेबी बंप पर क्रीम लगाने के साइड इफेक्ट्स भी हैं

1. कुछ क्रीम में ऐसे तत्व हो सकते हैं, जो त्वचा में जलन या खुजली पैदा कर सकते हैं.

2. कुछ महिलाओं को क्रीम में मौजूद तत्वों से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर दाने, खुजली या लालिमा हो सकती है.

3. कुछ क्रीम में मौजूद केमिकल्स या अन्य चीजें स्किन का रंग बदल सकता है. इससे त्वचा का रंग गहरा या हल्का हो सकता है.

4. कई क्रीम ऐसे भी हैं, जिनमें मौजूद केमिकल्स प्रेगनेंसी में दिक्कतें भी पैदा कर सकते हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

5. कई बार क्रीम लगाने से बेबी बंप में दर्द भी महसूस हो सकता है.

बेबी बंप पर क्रीम लगाने को लेकर सावधानियां

बेबी बंप पर क्रीम लगाने के लिए यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं:

1. गर्भावस्था के दौरान त्वचा की जरूरतें अलग होती हैं, इसलिए उसी क्रीम को चुनें जो इसके लिए खासतौर पर बनाई गई है. कोशिश करें कि डॉक्टर की सलाह पर क्रीम चुनें.

2. बेबी बंप पर क्रीम दिन में कम से कम दो बार लगाएं.

3. बेबी बंप पर क्रीम लगाने के लिए अच्छी तरह से मालिश करना जरूरी है, इससे त्वचा क्रीम को अवशोषित करती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget