एक्सप्लोरर

Health Check-up: इस उम्र के बाद महिलाएं ये टेस्ट जरूर कराएं, वरना गंभीर बीमारी के गिरफ्त में आ जाएंगी

महिला हो या पुरुष बॉडी की रूटीन हेल्थ जांच जरूरी है. 25 साल के बाद महिलाओें को स्वास्थ्य की रूटीन जांच पर ध्यान देना चाहिए. इससे कैंसर, डायबिटीज, थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

Women Health Check-up: मिस यूनीवर्स और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सुषमिता सेन को हार्ट अटैक आने के बाद महिलाओं का एक वर्ग अपने स्वास्थ्य को लेकर खासा फिक्रमंद हो गया है. कुछ रोगों के मामले में महिलाएं पुरुषों से अधिक सेंसटिव होती हैं. उन्हेें विशेष तौर पर अहतियात बरतने की भी जरूरत होती है. लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है. महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर कॉशियंस होना चाहिए. यदि किसी तरह की परेशानी दिख रही है तो उसके लिए सबसे जरूरी काम होता है कि चेकअप कराया जाए. महिलाएं चेकअप कब कराएं? यह सवाल हमेशा उनके जहन में रहता है.

25 साल के बाद कराए रूटीन चेकअप 

डायग्नोस्टिक परीक्षण महिला हो या पुरुष किसी के भी स्वास्थ्य देखभाल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. महिलाओं के लिए यह और अहम हो जाता है. 25 साल की उम्र के बाद महिलाओं को रूटीन जांच करानी चाहिए. 

सर्वाइकल कैंसर की जांच कराएं

सर्वाइकल कैंसर, महिलाओं में होने वाला प्रमुख कैंसर है. टेस्ट में गर्भाशय ग्रीवा से सेल्स को इकट्ठा कर लिया जाता है. यदि किसी तरह की गड़बड़ है तो जांच में कैंसर होने या न होने की पुष्टि हो जाती है. जल्दी पता चलने पर इलाज करना आसान हो जाता है. महिलाओं 30 साल की उम्र के बाद 5 साल में एक बार सर्वाइकल कैंसर की जांच करा लेनी चाहिए. 

ब्रेस्ट कैंसर की जांच करा लें 

मैमोग्राम ब्रेस्ट कैैंसर की जांच कराने के लिए जरूरी टेस्ट होता है. महिलाएं खुद से इस टेस्ट को करा सकती हैं. इससे ब्रेस्ट में होने वाले छोटे बदलावों की भी जानकारी हो जाती है. डॉक्टरों का कहना है कि मैमोग्राम बेहद सेंसटिव जांच उपकरण है. इससे ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए कम डोज वाली एक्सरे का उपयोग किया जाता है. इससे बहुत अधिक छोटे ट्यूमर की पहचान की जा सकती है. अमेरिकन कैंसर सोसायटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 45 से 54 वर्ष की आयु की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए साल में मैमोग्राम करवा लेना चाहिए. 55 साल से अधिक उम्र में साल में दो बार भी कराया जा सकता है. 

ये जांच भी करवाएं

वेजाइना, अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब, गर्भाशय, गर्भाशय ग्रीवा समेत सभी प्रजनन अंगों की जांच भी समय पर करानी चाहिए. यदि परिवार में यह रोग चलता रहा है तो अधिक सीरियस हो जाना चाहिए. बोन डेंसिटी टेस्ट हड्डियों की क्षमता जांचने के लिए किया जाता है. इससे हडिडयों की गंभीर बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस का पता लगाया जा सकता है. मोनोपोज के बाद यह स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है. 

डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की जांच भी कराएं

महिलाओं को लिपिड प्रोफाइल और मेटाबोलिक स्क्रीनिंग करानी चाहिए. वर्किंग वूमेन की जीवनशैली में बदलाव और इसके कारण होने वाला तनाव उन्हें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट रोगों का जोखिम बढ़ाता है. 25 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को साल में कम से कम एक बार ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए. लिपिड प्रोफाइल कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मापता है. इनकी रेग्यूलर जांच होनी चाहिए. ये हार्ट डिसीज और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा देते हैं. 25 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को हर पांच साल में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट और साल में कम से कम एक बार एचबीए1 टेस्ट करवाना चाहिए. 

थायराइड की जांच

थायराइड उत्तेजक हार्माेन परीक्षण इस बॉडी में थायरायड के लेवल को नापता है. टीएसएच का लेवल बहुत अधिक या बहुत कम होना थायरायड की समस्या का संकेत है. थायरायड की साल में एक बार जांच करा लेनी चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Heart Attack: क्यों आता है अचानक हार्ट अटैक? किन कारणों से पैदा होता है इसका खतरा, जानें सबकुछ

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget