एक्सप्लोरर

'अनवांटेड प्रेग्नेंसी' से बचने के लिए महिलाएं अपना रहीं ये नई-नई तकनीकें, जानें कौन सा तरीका कितना बेहतर?

Best Birth Control: ज्यादातर महिलाएं प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स पर ही भरोसा करती हैं. हालांकि इनका ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

Birth Control Methods: अनवांटेड प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कॉन्डम के साथ-साथ गर्भनिरोधक गोलियों (कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स) का इस्तेमाल किया जाता रहा है. हालांकि अब महिलाएं इन दोनों तरीकों के अलावा भी कई ऑप्शन्स चुन रही हैं. वैसे तो ज्यादातर महिलाएं प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स पर ही भरोसा करती हैं. हालांकि इनका ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. भले ही ये अनवांटेड प्रेग्नेंसी से बचने का एक आसान तरीका हो, लेकिन इससे महिलाओं में कई समस्याएं जन्म ले सकती हैं. 

वैसे आजकल की महिलाएं कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का कम से कम इस्तेमाल करना ही पसंद करती है. क्योंकि वे इस बात को लेकर जागरुक हैं कि इससे कई शारीरिक दिक्कतें पैदा हो सकती हैं. हालांकि फिर भी कई बार मजबूरी में उन्हें इसका इस्तेमाल करना पड़ जाता है. मगर क्या आप जानती हैं कि अनवांटेड प्रेग्नेंसी से बचने के और भी कई तरीके हैं, जो आपको लंबे समय तक इस परेशानी से बचाए रख सकते हैं? आइए जानते हैं उनके बारे में...

अनवांटेड प्रेग्नेंसी को रोकने के नए तरीके

1. वैजाइनल रिंग: यह एक रिंग जैसा कॉन्ट्रासेप्शन है, जो फ्लेक्सिबल प्लास्टिक से बना होता है. इसे तीन हफ्तों तक वैजाइना में रखा जाता है. हालांकि पीरियड्स शुरू होते ही निकाल दिया जाता है. पीरियड्स के खत्म होने के बाद इस रिंग को फिर से वैजाइना में फिट किया जा सकता है. यह वैजाइनल रिंग पीरियड्स के 13 साइकिल तक यानी एक साल तक अनवांटेड प्रेग्नेंसी से प्रोटेक्शन दे सकती है.

2. हॉर्मोनल इंजेक्शन: ये रेगुलर इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शंस की ही तरह होते हैं. इस इंजेक्शन के जरिए प्रोजेस्टिन हॉर्मोन को बॉडी में पहुंचाया जाता है. प्रोजेस्टिन हॉर्मोन अनवांटेड प्रेग्नेंसी से बचाने के लिए महिलाओं में होने वाले ऑव्युलेशन को रोक देता है. इतना ही नहीं, ये सर्विक्स को थिक यानी मोटा कर देता है, ताकि पुरुष का स्पर्म वैजाइना में प्रवेश ना कर सके. अनवांटेड प्रेग्नेंसी से बचने की ये काफी सेफ टेक्नीक है. एक बार इंजेक्शन लगवाने के बाद इसका असर कम से कम 3 महीनों तक रहता है.

3. कॉपर-टी: कॉपर-टी को कॉपर इंट्रायूट्राइन कॉन्‍ट्रासेप्टिव डिवाइस भी कहा जाता है. ये एक T शेप का छोटा डिवाइस होता है. इसे डॉक्टर की मदद से महिलाओं के गर्भाशय में लगाया जाता है. इसकी मदद से अनवांटेड प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है. जब भी आप मां बनना चाहें, तब इस कॉपर-टी हटवा दें.

4. मॉर्निंग आफ्टर पिल्स: मॉर्निंग आफ्टर पिल्स को इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव भी कहा जाता है. ये रेगुलर खाई जाने वाली टेबलेट नहीं है, बल्कि इसे इमरजेंसी की स्थिति में खाया जाता है. जब आप रेगुलर पिल्स का इस्तेमाल 24 घंटे के अंदर नहीं करतीं, तब आप इमरजेंसी पिल्स का इस्तेमाल कर सकती है. ये पिल आपको असुरक्षित संभोग के 3 से 5 दिनों के भीतर लेनी होगी. इसे लेने से अनवांटेड प्रेग्नेंसी को काफी हद तक रोका जा सकता है.  

5. ऑपरेशन: ये एक परमानेंट सॉल्यूशन है. आमतौर पर महिलाएं इस ऑपरेशन को तब करवाती हैं, जब उन्हें और बच्चे नहीं चाहिए होते हैं. इस ऑपरेशन को करवाने के बाद महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती. ये अनवांटेड प्रेग्नेंसी को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है. इस ऑपरेशन में महिलाओं के फैलोपियन ट्यूब में एक कट मारा जाता है और उन्हें सील कर दिया जाता है. इससे ओवरी में बनने वाले एग्स पुरुष के स्पर्म के कॉन्टैक्ट में नहीं आ पाते. 

6. कॉन्डम: कॉन्डम सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी आते हैं. अनवांटेड प्रेग्नेंसी से बचने का ये सबसे सरल और सुरक्षिक उपाय है. इससे यौन संक्रमण यानी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों का खतरा भी नहीं रहता है, जैसे AIDS, HIV आदि. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Hair Mistakes: घने और मजबूत बालों की चाहत? तो भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना बढ़ती चली जाएगी प्रॉब्लम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget