एक्सप्लोरर

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में क्यों होती है ज्यादा आयरन की कमी, जान लीजिए वजह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, कमजोरी और चक्कर आना आम बात हो गई है. लेकिन अगर ये समस्याएं लगातार बनी रहती हैं, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकती हैं.

आयरन शरीर के लिए बहुत जरूरी मिनरल होता है. यह हमारे खून में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो थकान, चक्कर आना, कमजोरी, और सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियां हो सकती हैं. चिकित्सा रिपोर्ट्स और रिसर्च से पता चला है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है. 

महिलाओं में आयरन की कमी होने के कारण

पीरियड्स की वजह से - महिलाओं में आयरन की कमी का सबसे बड़ा कारण है पीरिएड. हर महीने पीरियड्स के दौरान खून निकलने से शरीर में आयरन कम हो जाता है. जिन महिलाओं के पीरियड्स ज्यादा दिन चलते हैं या जिनमें खून ज्यादा निकलता है, उनमें आयरन की कमी और भी बढ़ सकती है.

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग - प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को खुद के साथ-साथ अपने बच्चे के लिए भी आयरन की जरूरत होती है. भ्रूण के विकास, प्लेसेंटा बनाने और खून की मात्रा बढ़ाने में आयरन अहम रोल निभाता है. डिलीवरी के बाद ब्रेस्टफीडिंग के समय भी शरीर से पोषण निकलता है. अगर इस दौरान सही खानपान न मिले, तो महिला के शरीर में आयरन की कमी हो सकती है.

पोषक आहार की कमी - कई महिलाएं डाइटिंग करती हैं या वजन घटाने के लिए कम खाना खाती हैं. इससे शरीर को जरूरी आयरन नहीं मिल पाता है. शाकाहारी महिलाओं को मांस या अंडा जैसे आयरन से भरपूर चीजें नहीं मिलती हैं.

पाचन संबंधी समस्याएं - कुछ महिलाओं में क्रोन डिजीज, पथरी, अल्सर जैसी पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. जिससे शरीर में आयरन की कमी होने लगती है.

हार्मोनल बदलाव- महिलाओं में हार्मोनल बदलाव की वजह से आयरन का लेवल कम हो जाता है. कभी कभी शरीर में हार्मोन्स इनबैलेंस हो जाते हैं जिससे आयरन का अब्जॉर्प्शन कम हो सकता है.

ऐसे दूर करें आयरन की कमी
महिलाओं को आयरन युक्त चीजें जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, अनार, गुड़, दालें, अंडा और मांस खाना चाहिए. विटामिन C जैसे संतरा, नींबू और आंवला खाने से आयरन जल्दी पचता है. अगर कमी ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना जरूरी हो सकता है. आयरन की कमी महिलाओं में एक आम लेकिन गंभीर समस्या है. इसे समय रहते सही खानपान, जांच और जागरूकता से रोका जा सकता है.

ये भी पढ़ें- हेल्दी रखने वाली यह डाइट ही बढ़ा देती है कोलन कैंसर का खतरा, जान लें कैसे बच सकते हैं आप?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget