एक्सप्लोरर

क्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के लिए वजन घटाना होता है मुश्किल?

क्या आपको भी लगता है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को वजन कम करने में ज्यादा कठिनाई आती है और उनका वजन कड़ी मेहनत की बाद भी कम नहीं होता है, तो आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह क्या है.

Weight loss for women: यह तो हम सभी जानते हैं कि वेट लॉस करना कितना मुश्किल होता है, लेकिन क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को वेट लॉस (Weight loss) करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. लेकिन क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है? दरअसल, महिलाओं का मेटाबॉलिक रेट (Metabolic rate) पुरुषों के मुकाबले कम होता है.

इसके अलावा महिलाएं पुरुषों (Men Weight loss) के मुकाबले फिजिकल एक्टिविटी करने के लिए कम कैलोरी यूज करती हैं और बची हुई कैलोरी फैट के रूप में शरीर में जमा हो जाती है, जिससे उन्हें वेट लॉस करने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है और क्यों महिलाओं को वेट लॉस करने में समस्या आती है?

इन वजह से महिलाओं को वेट लॉस करने में होती है दिक्कत

फैट का जमा होना

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के शरीर में फैट ज्यादा होता है, क्योंकि महिलाएं बच्चों को जन्म देती हैं, ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, जिसके लिए उन्हें एक्स्ट्रा फैट की जरूरत होती है. रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि पुरुषों और महिलाओं को एक जैसी डाइट लेने के बावजूद महिलाओं को वजन घटाने में दिक्कत आती है.

मेनोपॉज है एक बड़ा कारण

महिलाओं को मेनोपॉज से भी गुजरना पड़ता है, इस दौरान मसल्स और हड्डियां कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है. ऐसे में कई महिलाओं को मेनोपॉज होने के बाद वेट लॉस करने में समस्या होती है.

हार्मोनल फ्लकचुएशन

महिलाओं के शरीर में हार्मोन में बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से शरीर में फैट की मात्रा भी कम ज्यादा होती है और यही कारण है कि महिलाओं को वेट लॉस करने में समस्या होती है.

लीन मसल्स कम होना

पुरुषों में लीन मसल्स पावर ज्यादा होती है, जिसके कारण वह ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाते हैं. वहीं, महिलाओं में लीन मसल्स कम होती है, जिसके कारण उन्हें कैलोरी बर्न करने में परेशानी हो सकती हैं.

इमोशनल ईटिंग

कई महिलाएं इमोशनल होने पर या पीरियड साइकिल आने पर ओवर ईटिंग करने लगती हैं. स्ट्रेस होने पर भी कई महिलाएं ओवरईट कर लेती है, जिसके कारण वेट लॉस करने में उन्हें समस्या हो सकती है.

पुरुषों और महिलाओं का हार्मोनल लेवल

पुरुषों और महिलाओं का हार्मोनल लेवल अलग-अलग होता है. महिलाओं में घ्रेलिन नाम का एक हार्मोन पाया जाता है. वर्कआउट के बाद महिलाओं के शरीर में इस हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे महिलाओं को ज्यादा भूख लगती है और वह ज्यादा खाने लगती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लड शुगर कम करने के लिए कितनी देर टहलना है जरूरी, क्या कहती है रिसर्च?
ब्लड शुगर कम करने के लिए कितनी देर टहलना है जरूरी, क्या कहती है रिसर्च?
Fat Dogs Of Delhi के बीच कुत्तों की सेहत पर उठे सवाल
Fat Dogs Of Delhi के बीच कुत्तों की सेहत पर उठे सवाल
बदलते मौसम में दिखें यह लक्षण तो हो सकता है डेंगू, तुरंत भागें डॉक्टर के पास
बदलते मौसम में दिखें यह लक्षण तो हो सकता है डेंगू, तुरंत भागें डॉक्टर के पास
भारत में 1.9 लाख कैंसर केस संक्रमण से जुड़े, लैंसेट की स्टडी में खुलासा
भारत में 1.9 लाख कैंसर केस संक्रमण से जुड़े, लैंसेट की स्टडी में खुलासा

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? वायरल वीडियो का सच आया सामने
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? सच आया सामने
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
Embed widget