एक्सप्लोरर

Hair On Chin: महिलाओं की चिन पर बाल आने की ये हैं 5 बड़ी वजह, जानें समाधान

Hair On Chin: बढ़ती उम्र में महिलाओं की ठुड्डी पर बाल आना एक आम समस्या है. ऐसा मुख्य रूप से मेनोपॉज के दौरान होता है. लेकिन युवा महिलाओं के चेहरे पर किन कारणों से बाल आते हैं, यहां जानें.

Hair On Women's Chin: महिलाओं के चेहरे पर बाल आना एक आम समस्या है. हालांकि कुछ महिलाओं के चेहरे पर बाल बहुत आधिक आते हैं, जो इनके लिए परेशानी की वजह बन जाते हैं. क्योंकि चेहरे पर आने वाले बाल पूरे चेहरे का लुक खराब कर देते हैं. कुछ महिलाओं के माथे पर अधिक बाल होते हैं तो कुछ को अपर लिप पर अधिक ग्रोथ की समस्या होती है. जबकि कुछ महिलाओं के पूरे बियर्ड एरिया में ही अधिक बाल आते हैं. और कुछ महिलाओं को ठुड्डी यानी चिन पर अधिक बाल आने की समस्या होती है.

इस आर्टिकल में ऐसी ही महिलाओं की समस्या और समाधान के बारे में बात की जा रही है, जिनकी ठोड़ी पर अधिक बाल आने की समस्या होती है...

महिलाओं की ठोड़ी पर बाल आने के मुख्य कारण

जिन महिलाओं की ठोड़ी पर बाल अधिक आते हैं या कम बाल आते हैं लेकिन उनकी ग्रोथ अधिक होती तो इसके कुछ मुख्य कारण होते हैं. इन महिलाओं के शरीर में अन्य महिलाओं की तुलना में कुछ हॉर्मोन्स अधिक होते हैं और कुछ बीमारियां भी पल रही हो सकती हैं, जिनके बारे में जांच के बाद ही पता चल सकता है. यहां ऐसे ही लक्षणों के बारे में जानें... 

  • एंड्रोजेन हॉर्मोन का बढ़ जाना. यह एक मेल हॉर्मोन होता है और पुरुषों में दाड़ी, मूछ इत्यादि की ग्रोथ करता है. महिलाओं में इसका स्तर कम होता है लेकिन जिन महिलाओं के शरीर में यह बढ़ जाता है, उन्हें ठुड्डी सहित चेहरे के अलग-अलग भागों में अधिक हेयर ग्रोथ होने की समस्या हो सकती है.
  • पीसीओएस की समस्या में महिलाओं की ओवरी में छोटी गांठ बन जाती है. ये गांठ एक या एक से अधिक हो सकती हैं. इस कारण हॉर्मोनल बदलाव के साथ ही कई अन्य समस्याएं भी होती हैं और ठुड्डी पर बाल उगना भी इनमें से एक है.
  • कुशिंग सिंड्रोम: हर 50 हजार लोगों में से किसी एक व्यक्ति को होता है, कुशिंग सिंड्रोम. लेकिन पुरुषों की तुलना में यह सिंड्रोम महिलाओं में अधिक होता है. इस सिंड्रोम में कॉर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है. यह ऐसा हॉर्मोन है, जो निराशा और उदासी को बढ़ाता है. कुशिंग सिंड्रोम के दौरान शरीर में फैट बढ़ सकता है, हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, शरीर पर बाल अधिक आने लगते हैं.
  • वेट लॉस और वेट गेन: अगर आपने बहुत जल्दी बहुत अधिक वजन घटाया है या आपका वजन अचानक से बहुत अधिक बढ़ गया है तो इन दोनों ही स्थितियों में आपको अपनी ठुड्डी पर अधिक बाल दिख सकते हैं या फिर आपके चेहरे पर अधिक बाल नजर आने की समस्या हो सकती है.
  • कुछ दवाओं का सेवन: कैंसर और मिर्गी के इलाज के दौरान ली जाने वाली कुछ दवाओं के सेवन से भी आपको चेहरे पर हेयर ग्रोथ की समस्या हो सकती है. कई बार कुछ लंबी बीमारियों या सर्जरी इत्यादि के कारण दवाओं का अधिक सेवन करने से भी चेहरे पर बाल की समस्या हो सकती है. 

समाधान

यहां बताई गई सभी वजहों का एक ही समाधान है कि आप समय पर अपनी डॉक्टर से कंसल्ट करें. खासतौर पर गाइनी को दिखाएं, वे आपकी समस्या के आधार पर आपको दवाएं और थेरपी सजेस्ट करेंगी. साथ ही आप बेसन और दही से बने घरेलू फेस पैक का उपयोग करें, इससे भी आपको लाभ मिलेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सीने में दर्द की होती हैं ये 5 मुख्य वजह, हल्के में ना लें ये परेशानी

यह भी पढ़ें: गर्मी में इन कारणों से होता है गले में दर्द, इन फूड्स को खाने से मिलेगा आराम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget