एक्सप्लोरर

चीनी डालकर क्यों नहीं पीना चाहिए मैंगो शेक? जानें कैसे करता है ये नुकसान

Sugar in Mango Shake : गर्मी में मैंगो शेक पीना कई लोगों की पहली च्वॉइस होती है. लेकिन अगर आप इसमें चीनी डालकर पी रहे हैं, तो यह आपके सेहत पर बुरा असर डाल सकती है. आइए जानते हैं कैसे?

Sugar in Mango Shake : गर्मी का मौसम हो और आम का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसका स्वाद हर किसी को भाता है. कई लोग गर्मियों में ठंडा-ठंडा मैंगो शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं. लेकिन स्वाद बढ़ाने के लिए जब इसमें ऊपर से चीनी डाली जाती है, तो यह स्वादिष्ट ड्रिंक आपके लिए जहर बन सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

डबल शुगर लोड

आम एक प्राकृतिक रूप से मीठा फल है, जिसमें पहले से ही फ्रक्टोज और ग्लूकोज जैसे शर्करा तत्व भरपूर होते हैं. जब आप इसमें ऊपर से रिफाइंड शुगर यानि चीनी डालते हैं, तो उसका ग्लाइसेमिक लोड बहुत अधिक बढ़ जाता है. यह डायबिटीज मरीजों के लिए काफई घातक हो सकता है. इससे शुगर स्पाइक होने का खतरा रहता है. 

ये भी पढ़ें - गर्मियों में होने वाली बारिश में भीगने से हो सकते हैं बीमार? ये रहा जवाब

बढ़ जाता है तेजी से वजन

मैंगो शेक में आम, दूध और चीनी मिलाया जाता है, इन तीनों में कैलोरी होती है. चीनी मिलाने से यह पेय एक हाई-कैलोरी ड्रिंक बन जाता है. रोजाना इसका सेवन वजन बढ़ा सकता है और मोटापा हार्मोनल असंतुलन, थायराइड या इंसुलिन रेसिस्टेंस जैसी समस्याएं ला सकता है.

दिल को पहुंचाता है नुकसान

काफी ज्यादा चीनी का सेवन शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ा सकता है, जो दिल की बीमारियों के प्रमुख कारणों में से एक है. अगर आप हार्ट डिजीज से बचना चाहते हैं, तो इससे मैंगो शेक में चीनी को मिलाकर पीना बंद करें.

दांतों और स्किन पर असर

चीनी दांतों में कैविटी का कारण बन सकती है. साथ ही इससे स्किन में ग्लाइकेशन नामक प्रक्रिया होती है, जो त्वचा की उम्र को तेजी से बढ़ाती है. लंबे समय तक इसका सेवन करने से चेहरे पर दाग-धब्बे और झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं. इसलिए कोशिश करें कि सिंपल सा मैंगो शेक बनाकर पिएं.

पाचन में गड़बड़ी

चीनी और दूध का कॉम्बिनेशन कुछ लोगों में गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, खासकर जब यह आम जैसे भारी फल के साथ लिया जाए.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget