एक्सप्लोरर

क्या आपको भी लगती है जरूरत से ज्यादा गर्मी, जानिए शरीर में किस चीज की है कमी?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2000-2019 के बीच हर साल लगभग 4,89,000 लोगों ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण अपनी जान गंवाई. इनमें 45 फीसदी मामले एशिया में सामने आए.

भारत समेत दुनिया के कई देशों में गर्मी काफी तेजी से बढ़ रही है. कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि ज्यादा गर्मी की वजह सिर्फ पर्यावरणीय कारण नहीं है, बल्कि इसकी वजह हमारे शरीर में कुछ जरूरी तत्वों की कमी और शारीरिक प्रक्रियाओं के असंतुलन भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि कुछ लोगों को हद से ज्यादा गर्मी क्यों लगती है? शरीर में किन चीजों की कमी से ऐसा होता है? 

गर्मी से हर साल इतने लोग गंवाते हैं जान

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2000-2019 के बीच हर साल लगभग 4,89,000 लोगों ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण अपनी जान गंवाई. इनमें 45 फीसदी मामले एशिया में सामने आए. भारत जैसे उष्णकटिबंधीय देशों में यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है. 

ज्यादा गर्मी क्यों होती है महसूस?

ज्यादा गर्मी लगने को चिकित्सकीय रूप से हीट इंटॉलरेंस कहा जाता है. ऐसा तब होता है, जब शरीर सामान्य तापमान को सहन करने में असमर्थ हो जाता है. ऐसा होने के पीछे डिहाइड्रेशन, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन, हार्मोनल बदलाव या पुरानी बीमारियों का प्रभाव आदि कारण होते हैं. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि शरीर में कुछ खास पोषक तत्वों और प्रक्रियाओं की कमी इस समस्या को ज्यादा बढ़ा सकती है.

किन चीजों की कमी से लगती है ज्यादा गर्मी?

पसीने की कमी: शरीर का तापमान नियंत्रण मुख्य रूप से पसीने के माध्यम से होता है. जब शरीर में पानी की कमी होती है तो पसीना कम बनता है, जिससे शरीर गर्मी को बाहर नहीं निकाल पाता. एक स्टडी के अनुसार, डिहाइड्रेशन से ब्लड का फ्लो कम हो जाता है, जिसकी वजह से दिल पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है और शरीर का तापमान बढ़ जाता है. यह स्थिति गर्मी के मौसम में ज्यादा खतरनाक हो सकती है.

इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन: पसीने के साथ शरीर से सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे अहम इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं. ये इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के तापमान नियंत्रण और मांसपेशियों के कार्य में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं. इनकी कमी से हीट क्रैम्प्स, हीट एग्जॉर्शन और यहां तक कि हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

विटामिन और मिनरल्स की कमी: विटामिन B12 की कमी से डिसऑटोनोमिया (स्वायत्त तंत्रिका तंत्र की खराबी) हो सकती है, जो शरीर के तापमान नियंत्रण को प्रभावित करती है. इसके अलावा मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और थकान बढ़ सकती है, जो गर्मी के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ा देती है.

हार्मोनल असंतुलन: हाइपरथायरायडिज्म या मेनोपॉज जैसी स्थितियां शरीर में अत्यधिक गर्मी का कारण बन सकती हैं. थायरॉयड ग्रंथि अगर ज्यादा थायरोक्सिन हार्मोन का प्रॉडक्शन करती है तो शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है. इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है. इसी तरह मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन के लेवल में कमी से हॉट फ्लैशेस और गर्मी की संवेदनशीलता बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: दवा लेने के बाद भी बिगड़ रही तबीयत... चपेट में तो नहीं ले रहा AMR, जानें कितनी खतरनाक है यह ​स्थिति?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget