एक्सप्लोरर

Coca-Cola Recall Cans: कोका कोला ने वापस क्यों मंगाए स्प्राइट-कोक के कैन, ये सेहत के लिए कितने खतरनाक?

Diet Coke recall Health Risk: Coca‑Cola ने Sprite, Diet Coke और Coke Zero Sugar कैन्स को रीकॉल किया है. जानें क्या ये कैन हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं और क्यों रीकॉल जरूरी था?

Soft Drink Recall: सॉफ्ट ड्रिंक की दुनिया में मशहूर कोका कोला कंपनी ने अक्टूबर के दौरान स्प्राइट, डाइट कोक और कोका कोला जीरो शुगर के हजारों कैन बाजार से वापस मंगवा लिए. बताया जा रहा है कि इन कैन में मेटल के छोटे-छोटे टुकड़े मिले. क्या आप जानते हैं कि ये कैन हमारी सेहत के लिए कितनी खतरनाक हैं और इनसे क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं? 

किस वजह से किया गया रिकॉल?

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने इन कैन को क्लास II रिकॉल कहा है. इसका मतलब यह है कि ये कैन अस्थायी या इलाज योग्य हेल्थ प्रॉब्लम पैदा कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि प्रभावित कैन के कोड्स जैसे JUN2926MAA हैं, जो 12-पैक और 35-पैक में हैं. कंपनी ने इसे छोटी प्रॉब्लम बताया है, लेकिन कैन में मेटल के पार्टिकल्स आना मतलब ड्रिंक में जहर घुलना है. अगर कोई इन्हें पी ले तो मुंह-गले या पेट में कट लग सकता है. खासकर बच्चों, बुजुर्ग या पेट की समस्या वाले लोगों के लिए ये खतरनाक साबित हो सकते हैं. 

क्या कहती है रिसर्च?

'जर्नल ऑफ फूड सेफ्टी' में 2025 के दौरान पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, कंटैमिनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स से 30 पर्सेंट मामलों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंजरी होती है.  मतलब पेट में खरोंच आना या ब्लीडिंग है. रिसर्च में 500 लोगों पर स्टडी की गई, जिन्होंने ऐसी ड्रिंक्स पी थीं. 20 पर्सेंट को तुरंत उल्टी या दर्द हुआ. बता दें कि स्प्राइट जैसे लाइम फ्लेवर वाली ड्रिंक्स में एसिड ज्यादा होता है, जो मेटल को घोल देता है. वहीं, डाइट कोक में एस्पार्टेम जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर पहले से ही हेल्थ रिस्क लेकर आते हैं. अगर इनमें मेटल मिल जाए तो खतरा दोगुना हो जाता है. 

सेहत के लिए ये कैन कितने खतरनाक?

इन कैन से सबसे बड़ा खतरा इंटरनल इंजरी का है. मेटल के टुकड़े निगलने से आंतों में छेद या इंफ्लेमेशन हो सकता है. लंबे समय में यह पेट की क्रॉनिक बीमारी का कारण बन सकता है. इसके अलावा डाइट कोक में एस्पार्टेम की वजह से पहले से ही कैंसर का रिस्क जुड़ा है. 'इकोटॉक्सिकोलॉजी एंड एनवायरनमेंटल सेफ्टी' जर्नल की 2025 के दौरान पब्लिश एक स्टडी में बताया गया कि एस्पार्टेम से लिवर कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है. 

क्या कहता है WHO?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2023 में ही एस्पार्टेम को 'पॉसिबली कार्सिनोजेनिक' कहा था. बता दें कि एक कैन डाइट कोक में 200 मिलीग्राम एस्पार्टेम होता है. वहीं, स्प्राइट में शुगर ज्यादा है, जो डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए खतरनाक होता है. रिसर्च कहती है कि ऐसी ड्रिंक्स से वजन बढ़ना, हार्ट प्रॉब्लम और इम्यूनिटी कमजोर होना बेहद कॉमन है. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget