एक्सप्लोरर

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए ऐलोवेरा जूस, हेल्दी रहने की जगह हो जाएंगे बीमार

Alovera Juice In Pregnancy: सेहत के लिए अमृत समान होता है ऐलोवेरा जूस. लेकिन प्रेग्नेंसी की तरह ही ऐसी कई स्थितियां होती हैं, जब इस जूस का सेवन करना सेहत को लाभ की जगह हानि देता है. यहां जानें...

Aloe Vera juice: इस बात में कोई संदेह नहीं कि ऐलोवेरा जूस सेहत का खजाना होता है. शरीर के अंदर की बीमारी हो या बाहर की, ऐलोवेरा हर तरह की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है. यूं तो सदियों से ऐलोवेरा जूस का सेवन होता रहा है और ज्यादातर लोग इसे ग्वारपाठा और घृतकुमारी के नाम से जानते हैं. लेकिन कोरोना संक्रमण के समय से इसके प्रति लोगों में एक अलग तरह का प्रेम देखने को मिला है. 

अब ऐलोवेरा का जूस हर दूसरे-तीसरे घर में पीने वाले लोग आराम से मिल जाएंगे. ये जूस बहुत हेल्दी होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है. लेकिन कुछ खास स्थितियों में इसका सेवन करना शरीर पर उल्टा असर कर सकता है. यानी आप हेल्दी होने की जह बीमार हो सकते हैं. यहां उन्हीं स्थितियों के बारे में बताया गया है...

कब नहीं करना चाहिए ऐलोवेरा जूस का सेवन?

  • यदि किसी भी बीमारी के लिए आप दवाएं ले रहे हैं तो ऐलोवेरा जूस का सेवन अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें. नहीं तो हो सकता है कि दवाओं और इस जूस का असर मिलकर आपकी सेहत के लिए कोई नई समस्या खड़ी कर दे.
  • लेटेक्स के माध्यम से निकाला गया ऐलोवेरा जूस स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है. मेडिकली इस जूस को सुरक्षित नहीं माना जाता है. इसलिए जब भी ऐलोवेरा जूस खरीदें इस बात पर जरूर ध्यान दें कि इसकी मेकिंग प्रॉसेस डिटेल में क्या लिखा गया है.
  • प्रेग्नेंसी के दौरान भी ऐलोवेरा जूस का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इस समय में इसे पीना गर्भपात का कारण भी बन सकता है और बच्चे में मानसिक विकार को भी जन्म दे सकता है.
  • जो महिलाएं बच्चों को दूध पिलाती हैं, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए. इसका सेवन ऐसी महिलाओं और बच्चों के लिए भी दस्त यानी लूज मोशन या पेट दर्द, पेट में मरोड़ इत्यादि का कारण बन सकता है.
  • बच्चों को भी ऐलोवेरा जूस का सेवन नहीं कराना चाहिए. इसका सेवन करने के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 12 साल जरूर होनी चाहिए. इससे कम उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य पर ऐलोवेरा जूस का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है.
  • हार्ट की समस्या से पीड़ित लोगों को भी ऐलोवेरा जूस के सेवन से बचना चाहिए. यदि आप इसका सेवन करना ही चाहते हैं तो इसके बारे में अपने डॉक्टर और आयुर्वेदिक वैद्य से जरूर सलाह करें. 
  • बुजुर्गों को भी ऐलोवेरा जूस का सेवन नहीं कराना चाहिए. क्योंकि इसके सेवन से दिल की धड़कनों का अनियमित होना, मांसपेशियों का सिकुड़ना या बहुत मुलायम होना, शरीर में कमजोरी आने की वजह बन सकता है.


ऐलोवेरा जूस के साइड इफेक्ट्स क्या होते हैं?

ऊपर बताई गई सेहत संबंधी समस्याओं के अलावा सिर्फ एक ही स्थिति में ऐलोवेरा जूस शरीर को नुकसान पहुंचाता है और वो है, इसका अधिक मात्रा में सेवन करना. जो लोग चिकित्सक द्वारा बताई गई मात्रा से अधिक इसका सेवन करते हैं, उन्हें ऊपर बताई गई समस्याओं के अलावा इन स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है...

  • अधिक मात्रा में ऐलोवेरा जूस पीने से किडनी संबंधी रोग हो सकते हैं. ज्यादा दिनों तक ऐसा किया जाए तो किडनी फेल भी हो सकती हैं.
  • ऐलोवेरा जूस को यदि तय डोज से अधिक मात्रा में लिया जाए तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. जबकि सही मात्रा में इसका सेवन करने पर शरीर हाइड्रेट रहता है.
  • अधिक ऐलोवेरा जूस पीने से पाचनतंत्र बहुत अधिक संवेदनशील यानी सेंसेटिव हो सकता है और आपको बार-बार लूज मोशन की समस्या हो सकती है.


Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: मेथीदाना है कई बीमारियों का रामबाण इलाज, जानें इस्तेमाल करने की विधि

यह भी पढ़ें: अंजीर खाने के हैं कई फायदे, सेहतमंद रहने का बेजोड़ तरीका

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget