एक्सप्लोरर

क्या कोई भी डोनेट कर सकता है ब्लड? जानें क्या है नियम

रक्तदान को महादान का नाम दिया गया है. ब्लड डोनेट करके आप किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं. लेकिन, क्या हर कोई ब्लड डोनेट कर सकता है? जानिए इस विषय में

14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के रूप में जाना जाता है. रक्तदान को समाज में महादान भी कहा जाता है. ब्लड डोनेट करके व्यक्ति किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है. ब्लड डोनेट कर आप न केवल  किसी जरूरतमंद की जान बचाते हैं बल्कि, इसका हमारे शरीर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. रक्तदान को लेकर लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि कौन ब्लड डोनेट कर सकता है और कौन इसके लिए एलिजिबल नहीं है. दूसरी भाषा में कहें तो रक्तदान के क्या नियम हैं इस विषय में बेहद कम लोगों को जानकारी है. आइए जानते हैं इस बारे में


ऐसे लोग दे सकते हैं ब्लड 

ब्लड डोनेट करना हो या प्लाज्मा या प्लेटलेट, इसके लिए व्यक्ति स्वस्थ होना चाहिए.

रक्तदान के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए 

ब्लड डोनेट करने वाला व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी या डिसऑर्डर से ना जूझ रहा हो. इसके अलावा उसका वजन 50 किलोग्राम(पुरुष ) होना चाहिए

ब्लड डोनेट करने के लिए शरीर में कम से कम 12 ग्राम हीमोग्लोबिन होना जरूरी है. इसी तरह प्लेटलेट का काउंट 1.5 लाख के ऊपर से होना चाहिए. यह बात स्त्री और पुरुष दोनों पर लागू होती है

जो महिलाएं ब्लड डोनेट करना चाहती हैं उनका वजन 45 किलोग्राम से ऊपर होना चाहिए

रक्तदान से शरीर को होते है ये फायदें 

-रक्तदान करने के बाद शरीर खून की कमी को पूरा करने के काम में जुट जाता है. इस दौरान लाल रक्त कोशिकाएं या रेड ब्लड सेल्स ज्यादा बनते हैं जिसकी वजह से हमारी सेहत में सुधार आता है.

-नियमित रूप से यदि कोई व्यक्ति रक्तदान करता है तो इससे शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा नहीं होती और कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिम कम हो जाता है

-ब्लड डोनेट करने से दिल की सेहत अच्छी रहती है. रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा बैलेंस रहती है जिससे हमारे दिल पर अच्छा असर पड़ता है. 

साल में कितने बार रक्तदान कर सकते है आप?

अक्सर लोगों को लगता है कि वह जीवन में एक बार ही रक्तदान करते हैं लेकिन, ऐसा नहीं है. एक स्वस्थ व्यक्ति साल में 4 बार या हर 3 महीने के अंतराल के बाद रक्तदान कर सकता है.

कौन नहीं कर सकता रक्तदान 

शारीरिक रूप से कमजोर या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता

अगर आपने हाल ही में शरीर में टैटू बनवाया है या किसी तरह का टीका लगवाया है तो आप ब्लड डोनेट नहीं कर सकते

डायबिटीज से ग्रसित लोगों को ब्लड डोनेट करने से बचना चाहिए.

अगर कोई महिला ब्रेस्टफीडिंग पर है तो उन्हें भी रक्तदान नहीं करना चाहिए

65 साल से ज्यादा और 18 साल से कम उम्र के लोगों को ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए

अत्यधिक मात्रा में एल्कोहल, स्मोकिंग करने वाले लोगों को भी रक्तदान से बचना चाहिए

यह भी पढे:

सर्दियों में मुंह ढककर सोते हैं आप तो आज ही संभल जाएं, खतरनाक हैं परिणाम 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget