एक्सप्लोरर

सर्दियों में मुंह ढककर सोते हैं आप तो आज ही संभल जाएं, खतरनाक हैं परिणाम 

सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग रजाई-कंबल से मुंह ढककर सोते हैं. ठंड से जरूर हमें ये राहत देता है लेकिन, वास्तव में यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक है.

देशभर में सर्दी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. सुबह-शाम अब लोगों को कपकपी लगने लगी है. ठंड से बचने के लिए लोग रजाई-कंबल, गर्म स्वेटर आदि का इस्तेमाल करते हैं. रात को सोते वक्त अक्सर आपने यह बात गौर की होगी कि परिवार में कुछ लोग ठंड से बचने के लिए रजाई कंबल से मुंह ढककर सोते हैं. कुछ तो कंबल को इस तरह चारों तरफ से लपेट लेते हैं जिससे बाहर की हवा अंदर न आ सके और उनका शरीर गर्म रहे और एक अच्छी नींद आए. लेकिन, क्या आप जानते हैं मुंह ढककर सोने से शरीर को नुकसान पहुंचता है. शायद बेहद कम ऐसे लोग होंगे जिन्हें इस बारे में जानकारी होगी. यदि आप या आपके घर परिवार में कोई ऐसा करता है तो सावधान हो जाएं. जानिए रजाई कंबल से मुंह ढक कर क्यों नहीं सोना चाहिए

आ सकता हैं हार्ट अटैक 

ठंड से बचने के लिए लोग रजाई-कंबल को सिर तक कवर कर लेते हैं. कुछ लोग रजाई कंबल को चारों तरफ से बंद कर लेते हैं और उसके अंदर ही रहना पसंद करते हैं. ऐसा करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. दरअसल, कंबल को सर तक ढककर रखने से ऑक्सीजन का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं हो पाता जिसके चलते दम घुटने जैसी स्थिति आ जाती है. यदि परिवार में कोई अस्थमा या हार्ट की परेशानी से जूझ रहा है तो ऑक्सीजन की कमी उनके लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है. कई बार इसी के चलते लोगों को हार्टअटैक भी आ जाता है.

बिगड़ सकती है मेन्टलहेल्थ 

पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिलना और ओवरहीटिंग की वजह से सिरदर्द, नींद न आना,जी मचलना, थकान जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मुंह ढककर सोने की वजह से मेंटलहेल्थ प्रभावित होती है. इसकी वजह से लोगों को अल्जाइमर (भूलने का रोग) या डिमेंशिया जैसी दिक्कत हो सकती है.

बढ़ सकता है वजन 

जो लोग स्लीप एप्निया की बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें ऐसी स्थिति में सांस लेने में तकलीफ होती है. इस कारण से व्यक्ति की नींद पूरी नहीं हो पाती है और उनका वजन भी बढ़ने लगता है.

स्लीप एप्निया एक ऐसी बीमारी है जिसमें सोते समय व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है. इस वजह से व्यक्ति की नींद में ही सांस रुक जाती है और उन्हें पता नहीं चलता. डॉक्टर कहते हैं कि नींद में सांस रुकने की तकलीफ कुछ सेकंड से लेकर 1 मिनट तक हो सकती है. इस बीमारी से ग्रसित लोग जोर-जोर से खराटे लेते हैं. हालांकि जरूरी नहीं कि जो व्यक्ति खराटे लें वह इस बीमारी यानी स्लीप एप्निया से ग्रस्त हो.

पांचन में गड़बड़ी

सर्दियों में दिन छोटे और रातें लंबी होती हैं. इस वजह से व्यक्ति औसत से ज्यादा सोने लगता है. ज्यादा सोने की वजह से हमारा भोजन अच्छे से डाइजेस्ट नहीं हो पाता और वजन बढ़ने लगता है. शारीरिक गतिविधियां न करने की वजह से मेटाबॉलिज धीमा हो जाता है बुझाता है और इसकी वजह से शरीर में फैट जमने लगता है. फैट जमने की वजह से शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है.

ऐसे करें आदत को ठीक 

अगर आपको भी रजाई कंबल से मुंह ढककर सोने की आदत है तो कोशिश करें कि इस आदत को बदलें. अगर ऐसा करने में आपको तकलीफ हो रही है तो आप रजाई को मुंह तक ढकते समय मुंह के थोड़े हिस्से को रजाई से बाहर जरूर रखें. इससे शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचेगा और आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी. 

यह भी पढ़े:

Health Tips: डर और फोबिया होते हैं अलग-अलग, बारीकी से समझें दोनों के बीच का अंतर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget