एक्सप्लोरर

बंद नाक की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है? राहत पाने के लिए यह हर्बल चाय पिएं

नॉर्थ इंडिया में खूब ठंड पड़ रही है.ऐसे में सर्दी-खांसी होना काफी आम बात हो गई है. अगर आपको भी बंद नाक की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो ये देसी चाय आपको राहत दिलाएगी.

नॉर्थ इंडिया में खूब कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. देश के लगभग सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पारा भी लुढ़क रहा है. कड़ाके की ठंड के बीच जुकाम, खांसी, बहती या बंद नाक और सीने में बलगम जमा होना आम समस्याएं हैं. सर्दियों के मौसम में आपको हर दूसरा व्यक्ति जुकाम और खांसी से पीड़ित नजर आता है. जुकाम होने पर नाक बार-बार बंद हो जाती है और इससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है.

 कई बार इसकी वजह से आप ठीक से सो भी नहीं पाते हैं. बंद नाक को खोलने में कई घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. यहां हम आपको एक ऐसी ही देसी चाय के बारे में बता रहे हैं. जो बंद नाक को खोलने के साथ जुकाम और सीने में जमा बलगम और बदन दर्द को भी ठीक करने में मदद कर सकती है. यह देसी चाय हमारे घरों में पीढ़ियों से बनाई जाती रही है और विशेषज्ञ भी इसे सही मानते हैं. 

हर्बल चाय बनाने का तरीका

हल्दी - आधा इंच
अदरक - आधा इंच
तुलसी - 5-6 पत्ते
लौंग - 2
विधि

सभी चीजों को 2 कप पानी में डालकर कुछ मिनट तक उबालें.

अब इसे छान लें.

आपकी देसी चाय तैयार है.

देसी चाय के फायदे

अदरक में मौजूद जिंजरोल नाक की सूजन को कम कर सकता है. अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण यह सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

हल्दी में करक्यूमिन होता है. यह बंद नाक को खोलने में मदद कर सकता है. हल्दी गले की सूजन को कम करती है और नाक में जमा बलगम को कम करती है.

यह भी पढ़ें: कौन छीन रहा जुगनुओं की जिंदगी, उनके अस्तित्व पर क्यों मंडरा रहा खतरा

हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एलर्जिक गुण होते हैं. यह बंद नाक से राहत दिलाता है.तुलसी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और जिंक होता है. यह इम्युनिटी को मजबूत करता है और मौसमी संक्रमण से बचाने में मदद करता है.तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं. यह न केवल सर्दी और बंद नाक से राहत दिलाता है बल्कि फ्लू को भी कम कर सकता है. लौंग में यूजेनॉल होता है. लौंग बंद नाक को खोलती है और सांस लेना भी आसान बनाती है. अगर आपको बंद नाक की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है और सर्दी-खांसी परेशान कर रही है, तो इस देसी चाय को अपनी डाइट में शामिल करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget