एक्सप्लोरर

घर जाते ही भूल जाएंगे ऑफिस की पूरी टेंशन, बस पहुंचने के बाद रोज करें ये काम

Stress Relief After Office: ऑफिस की टेंशन को घर तक लेकर जाते हैं तो रिश्तों में दरार पड़ने लगती है. ऐसे में घर पहुंचने के बाद रोज ये आसान टिप्स अपना कर देखें, सुकून मिलेगा और तनाव भी कम होगा.

Stress Relief After Office: दिनभर ऑफिस की भागदौड़, मीटिंग्स का प्रेशर, डेडलाइन का तनाव और बॉस की डांट, ये सब मिलकर आपकी मानसिक शांति को चुरा लेते हैं. आप चाहें भी तो दिमाग को "ऑफ" नहीं कर पाते और यही टेंशन आप घर तक लेकर आ जाते हैं. लेकिन सोचिए, अगर घर पहुंचते ही ऑफिस की टेंशन कहीं गायब हो जाए तो? क्या ऐसा मुमकिन है. बिलकुल मुमकिन है, अगर आप घर पहुंचकर रोज कुछ छोटे-छोटे कामों को अपनाएं, जो आपके मन और शरीर को सुकून दें. 

सबसे पहले खुद को कुछ मिनट दें

घर पहुंचते ही सीधा मोबाइल या टीवी में घुसने की जगह 10 मिनट सिर्फ खुद के साथ बिताएं. चुपचाप बैठ जाएं, गहरी सांस लें और दिनभर की हलचल को धीरे-धीरे मन से बाहर निकालने की कोशिश करें. यह एक तरह की दिमाग की एक्सरसाइज है, जो तनाव को तुरंत कम करता है. 

ये भी पढ़े- प्रेग्नेंसी में कितना खतरनाक होता है कोरोना वायरस? इन चीजों का रखना होगा खयाल

ऑफिस के कपड़े बदलते ही मूड बदलिए

शरीर और मन का रिश्ता बहुत गहरा है. ऑफिस से आने के बाद अगर आप आरामदायक कपड़े पहनते हैं, तो आपका दिमाग खुद-ब-खुद रिलैक्स मोड में आ जाता है. कपड़े बदलना सिर्फ एक काम नहीं, यह आपके दिन और रात के मूड को बदलने की शुरुआत है. 

परिवार से बातचीत करें 

घर में घुसते ही अगर आप ऑफिस की शिकायतें शुरू कर देंगे, तो टेंशन का माहौल खत्म नहीं होगा. इसकी जगह बच्चों से बातें करें, पार्टनर की बातें सुनें, दिनभर का हाल शेयर करें. पॉजिटिव बातचीत न सिर्फ आपका मूड ठीक करेगी, बल्कि परिवार के साथ बॉन्डिंग भी मजबूत होगा. 

हल्का म्यूजिक या मनपसंद एक्टिविटी अपनाएं

कुछ लोगों को संगीत में सुकून मिलता है, तो कुछ को किताब पढ़ने या पेंटिंग में, घर आने के बाद 15-20 मिनट अपनी किसी पसंदीदा एक्टिविटी को दें. यह एक थेरेपी की तरह काम करता है. 

सोने से पहले क्या करें? 

हर दिन कुछ अच्छी चीजें होती हैं, भले ही छोटी हो. सोने से पहले उन्हें एक डायरी में लिखिए, इससे दिमाग नेगेटिविटी से हटकर पॉजिटिव चीजों पर फोकस करता है और अगला दिन बेहतर बनता है. 

ऑफिस की टेंशन को घर तक लाना न सिर्फ आपको थकाता है, बल्कि आपके रिश्तों और सेहत पर भी असर डालता है. लेकिन अगर आप कुछ आसान और पॉजिटिव आदतों को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर लें, तो घर पहुंचते ही दिमाग को शांति मिलेगी और ऑफिस की टेंशन बाहर रह जाएगी. 

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget