एक्सप्लोरर

सिगरेट छोड़ने के बाद भी फेफड़ों को होता रहता है नुकसान! जानिए आखिर ऐसा कैसे होता है?

Third Hand Smoke: धूम्रपान करने के बाद बचे हुए रसायन जो वातावरण में मिल जाते हैं उससे भी लोगों को नुकसान पहुंचता है.थर्ड हैंड स्मोक की वजह से लंग कैंसर का खतरा बना रहता है.

Third Hand Smoke: धूम्रपान सेहत के लिए कितना खतरनाक है इससे पूरी दुनिया वाकिफ है.स्मोकिंग से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, लंग्स कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम बना रहता है. डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 14,000 लोग रोजाना धूम्रपान के चलते मौत का शिकार बनते हैं.सिर्फ सिगरेट पीने वाले ही नहीं बल्कि उसके आसपास खड़े होने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचता है.इसके अलावा थर्ड हैंड स्मोक भी स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है..क्या है थर्ड हैंड स्मोकिंग जानते हैं विस्तार से

क्या है थर्ड हैंड स्मोक

थर्ड हैंड स्मोक दरअसल सिगरेट बीड़ी और सिगार से निकलने वाले धुएं के अवशेष होते हैं. जहरीले धुएं के अवशेष इंसानों के कपड़े, बाल, त्वचा ,सामान, कमरे , कार, कार्पेट, बच्चों के खिलौने तक से चिपक जाते हैं. सिगरेट के धुए से निकलकर यह जहरीले तत्व केमिकल रिएक्शन करके समय के साथ और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. अगर किसी ने स्मोक नहीं भी किया हो और वो एक ऐसे कमरे में बैठा है जिसमें किसी ने सिगरेट पिया है तो भी आप सिगरेट के धुएं में संपर्क में आ सकते हैं. थर्ड हैंड स्मोक में ऐसे सबस्टांस होते हैं जो हेल्थ के लिए खतरनाक होते हैं

बच्चों औऱ व्यस्को पर इस तरह से करता है असर

ये सबसे ज्यादा बच्चों पर असर डालता है.बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है,अस्थमा, कान में इन्फेक्शन, बार-बार बीमार पड़ना, निमोनिया जैसी परेशानी हो सकती है. थर्ड हैंड स्मोक से भी कैंसर सहित दूसरी बीमारियों के होने का पूरा खतरा होता है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में पब्लिश्ड एक रिपोर्ट के अनुसार थर्ड हैंड स्मोक की वजह से लंग कैंसर का खतरा बना रहता है. इसके अलावा इससे पैंक्रियास से जुड़ी समस्या, किडनी डिजीज, मुंह की बीमारी भी हो सकती है. गले से संबंधित समस्या भी हो सकती है.इन साइड इफेक्ट के अलावा वयस्कों में थर्ड हैंड स्मोक की वजह से कफ की भी समस्या सामान्य से ज्यादा हो सकती है.

गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक

थर्ड हैंड स्मोकिंग का असर गर्भवती महिलाओं पर पड़ने के साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु पर भी पड़ना तय माना जाता है. एक रिसर्च के मुताबिक थर्ड हैंड स्मोक की वजह से गर्भ में पल रहे शिशु के लंग्स के विकास में बाधा पहुंच सकती है. बच्चे के जन्म के बाद सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

थर्ड हैंड स्मोकिंग से अपने परिवार को ऐसे बचाएं

  • नवजात शिशु, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, घर में और कार में हो तो स्मोकिंग ना करें.
  • स्मोकिंग के बाद हाथों को अच्छी तरह से क्लीन करें और कपड़ों को एंटीसेप्टिक लिक्विड डिटर्जेंट से साफ करें.
  • स्मोकिंग करने के दौरान दूसरे लोगों से डिस्टेंस मेंटेन करें.
  • स्मोकिन करने के लिए स्मोकिंग जोन में जाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या चीनी से बेहतर है गुड़? पहले पता कीजिए दोनों का शरीर पर क्या असर होता है, फिर कीजिए फैसला

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget