एक्सप्लोरर

Worst Food: इन चीजों को एक्सपर्ट बताते हैं बेहद खराब, जानें इन्हें कैसे खा सकते हैं आप?

Health Tips: अगर आप सबसे खराब फूड्स के बारे में सोचते हैं तो आपके दिमाग में कौन-सी चीजें आती हैं. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर कौन-सी चीज है?

आजकल काफी लोग खुद को सैलेड पीपल कहकर इतराते हुए नहीं थकते हैं. हालांकि, जब उनके सामने पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें आती हैं तो वे खुद को रोक नहीं पाते. वे खुद को यह कहकर तसल्ली देते हैं कि इतना हेल्दी खाने के बाद चीट डे तो होता है. ऐसे में हम सोया चाप जैसी कुछ चीजें हेल्दी समझकर खाते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है. आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स के हिसाब से खाने की सबसे खराब चीजें कौन-सी हैं और हम उन्हें कैसे खा सकते हैं?

मूर्ति के उदाहरण से समझें बात

दिल्ली बेस्ड कंसल्टेंट डाइटिशियन कनिका मल्होत्रा ने कहा, 'मान लीजिए कि आप बेहद शानदार मूर्तिकार हैं और आपका शरीर एक मास्टरपीस है. आप जो कुछ भी खाते हैं, वह भी मिट्टी का टुकड़ा ही है. अगर आप इस मास्टरपीस को शानदार फल-सब्जियों से सजाते हैं तो वह खूबसूरत दिखेगा. वहीं, ऑयली, शुगरी स्नैक्स आपके इस मास्टरपीस को बर्बाद कर सकते हैं.'

एक्सपर्ट के हिसाब से ऐसी होनी चाहिए डाइट

एक्सपर्ट के मुताबिक, हर शख्स की डाइट मूर्तिकार की टूलकिट की तरह होनी चाहिए, जिसमें हर तरह की चीजों का मिक्सचर हो. सबसे पहले तो डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए. इनमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर होता है, जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं. ये सभी आपको भरपूर एनर्जी देते हैं. इसके अलावा एनर्जी देने के मामले में साबुत अनाज भी कम नहीं हैं. ब्राउन राइस, क्विनोआ और साबुत गेहूं आपके लिए अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं. डाइट तय करते वक्त प्रोटीन का भी खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इनसे ही आपकी मसल्स, बाल और हैप्पी हार्मोंन्स तैयार होते हैं. ऐसे में आप मीट, मछली, बीन्स और दाल आदि चुन सकते हैं.

क्या है डाइट लेने का तरीका?

अगर आप हेल्दी डाइट लेना चाहते हैं तो उसके लिए पहले से प्लान कर लें. अगर भूख लगने पर खाने का सामान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो गलती से आप ऑयली चीजें खा लेंगे. खाने में मसालों का इस्तेमाल करने से नहीं डरें. प्रोसेस्ड फूड के मुकाबले इनसे एक्स्ट्रा कैलोरी या सोडियम नहीं मिलता है. पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं, क्योंकि यह जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है और आपको हाइड्रेट रखता है. दिन में कम से कम सात-आठ गिलास पानी जरूर पिएं.

इन चीजों से बनाएं दूरी

अब सवाल उठता है कि हमारे शरीर के लिए सबसे खराब चीजें कौन-सी हैं? डाइटिशियन के मुताबिक, सबसे खराब चीजों की लिस्ट में शुगर से भरपूर ब्रेवरेज आते हैं. मान लीजिए कि आप सोडा या कोई सॉफ्ट ड्रिंक या फैंसी कॉफी ड्रिंक पीना चाहते हैं तो इसमें किसी भी तरह का विटामिन, मिनरल या फाइबर नहीं होगा. इनसे आपको सिर्फ शुगर मिलेगा, जिससे आपके शरीर में कैलोरी बढ़ेंगी. ज्यादा शुगर कंज्यूम करने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है, जिससे कई अन्य दिक्कतें होने लगती हैं. इससे आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं. शुगर वाली चीजें ज्यादा खाने से दांतों में कैविटी होने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में इन सभी चीजों से दूर रहना चाहिए. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: विटामिन बी की कमी होगी पूरी, वेजेटेरियन अपनी डाइट में शामिल करे ये खास चीजें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget