एक्सप्लोरर

Difference Between Normal Cold And Omicron: सामान्य सर्दी जुकाम और ओमिक्रोन के बीच ना हों कंफ्यूज, ये हैं Omicron के शुरुआती लक्षण

Omicron Symptoms: आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि सामान्य सर्दी जुकाम और ओमिक्रोन के बीच अंतर को कैसे समझें, यहां आपके काम के टिप्स बताए गए हैं, जो इनके बीच अंतर को आसानी से क्लीयर कर देंगे.

Omicron: जो दिक्कत कोविड-19 की शुरुआत में हुई थी, वही दिक्कत अब ओमिक्रोन के समय में भी देखने को मिल रही है. जब कोरोना की शुरुआत हुई तो सामान्य सर्दी जुकाम और कोविड-19 के बीच अंतर कर पाना संभव नहीं हो रहा था. लेकिन जब इसके केस बढ़ने लगे और आफ्टर इफेक्ट्स सामने आने लगे तो हल्का सर्दी-जुकाम भी लोगों को पैनिक करने लगा.

अब ऐसी ही स्थिति ओमिक्रोन के साथ भी बन रही है. लेकिन आप इस बीच ना तो घबराएं और ना ही पैनिक हों. हम यहां आपके लिए वे अंतर लेकर आए हैं, जिन्हें जानने के बाद आप आसानी से पता कर पाएंगे कि क्या आप ओमिक्रोन पॉजिटिव हैं या फिर ठंड की चपेट में आ गए हैं.

हालांकि एक बात हम आपसे शुरू में ही क्लीयर कर देना चाहते हैं कि हल्का-सा डाउट होने पर भी आप अपना कोरोना टेस्ट कराने में लापरवाही ना करें. क्योंकि इंफेक्शन की शुरुआत में बरती गई उदासीनता आपके पूरी परिवार को भारी पड़ सकती है. तो आइए जानते हैं कि ओमिक्रोन सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू से किस तरह अलग है.

ये हैं ओमिक्रोन के लक्षण
ओमिक्रोन के जो भी केस अभी तक सामने आए हैं. उनकी स्टडी के आधार पर हेल्थ एक्पर्ट्स का कहना है कि ओमिक्रोन पॉजिटिव होने पर आपको अपने शरीर में ये अंतर देखने को मिलेंगे...

  • थकान
  • जोड़ों में दर्द
  • जुकाम
  • लगातार सिर दर्द रहना
  • गले में खराश या जलन की समस्या

कोविड-19 से कितना अलग है ओमिक्रोन?
यहां बताए गए लक्षणों को जानने पर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि ये सब तो कोविड-19 के लक्षण भी हैं. ऐसे में ओमिक्रोन, इससे कैसे अलग है. तो इस सवाल का जवाब यहां जान लीजिए..

  • ओमिक्रोन का वायरस गले में पनपता है. जबकि कोविड-19 का वायरस गले या नाक से होकर सीधे फेफड़ों पर अटैक करता है.
  • ओमिक्रोन के वायरस से फेफड़े बचे रहते हैं और सांस लेने में भी समस्या नहीं होती है.
  • हालांकि कोविड-19 फेफड़ों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर देता था और सांस लेने में बहुत कठिनाई होने लगती थी.
  • ओमिक्रोन होने पर ऑक्सीजन का स्तर नहीं घटता है. हालांकि कोविड-19 में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों और इनके परिजनों को क्या-क्या दिन देखने पड़े हैं, इस बारे में
  • नए सिरे से बताने की जरूरत नहीं है. आप सभी उस भयाभय मंजर के गवाह हैं.

सामान्य सर्दी जुकाम के लक्षण

  • सामान्य सर्दी जुकाम में सिर में दर्द रहता है और नाक बहती रहती है.
  • छींके आती हैं और सिर में भारीपन बना रहता है
  • गर्म चीजें पीने के बाद राहत मिलती और दर्द सिर के अलावा शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित नहीं करता है.
  • सामान्य कोल्ड में गले में खराश नहीं महसूस होती बल्कि नाक के अंदर सूखापन या चिरचिराहट महसूस होती है,
  • सामान्य कोल्ड में आपको थकान नहीं लगती बल्कि इरिटेशन महसूस होती है.

यह भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान होती हैं खूबसूरती से जुड़ी ये समस्याएं, ऐसे बनाए रख सकती हैं अपना ग्लो

यह भी पढ़ें: हर समय अकेलापन लगता है, रोना आता है? इस मानसिक स्थिति को न करें अनदेखा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सामने कोई बेहोश हो जाए तो कैसे बचाएं जान? डॉक्टर ने बताए 5 जरूरी नियम
सामने कोई बेहोश हो जाए तो कैसे बचाएं जान? डॉक्टर ने बताए 5 जरूरी नियम
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
सावधान! भारत में हर साल 1.9 लाख लोग इस बड़ी वजह से हो रहे कैंसर के शिकार
सावधान! भारत में हर साल 1.9 लाख लोग इस बड़ी वजह से हो रहे कैंसर के शिकार
शरीर पर दाद सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं, हो सकता है स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा!
शरीर पर दाद सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं, हो सकता है स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा!

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम
'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम
'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट हुए थे तैयार, स्क्रीनराइटर आमिल कियान ने खोला राज
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट, स्क्रीनराइटर ने खोला राज
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
UP राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात
UP राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात
बिल्ली पालन से होगी तगड़ी कमाई, यह एक बिजनेस बना देगा लखपति
बिल्ली पालन से होगी तगड़ी कमाई, यह एक बिजनेस बना देगा लखपति
Embed widget