एक्सप्लोरर

किस तरह एक-दूसरे से अलग हैं अल्जाइमर और डिमेंशिया...कौन-सी बीमारी है ज्यादा खतरनाक?

Alzheimer And Dementia: ज्यादातर लोगों में इस बात का कंफ्यूजन बना रहता है कि आखिर अल्जाइमर और डिमेंशिया एक ही बीमारी हैं या फिर अलग-अलग. दिल्ली के सीनियर सायकाइट्रिस्ट ने सरल भाषा में दिया इसका उत्तर

Difference Between Alzheimer And Dementia: ये दोनों ही याददाश्त से जुड़ी बीमारियां हैं. इसलिए अक्सर आम लोगों को इनके बीच के अंतर को समझने में दिक्कत होती है. अल्जाइमर और डिमेंशिया में क्या अंतर है? इसी सवाल को हमने उद्गम मेंटल हॉस्पिटल ऐंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के सीनियर सायकाइट्रिस्ट डॉक्टर राजेश कुमार से पूछा तो उन्होंने इन दोनों बीमारियों के बीच का अंतर और इनका आपस में क्या लिंक है, ये दोनों बातें बहुत ही आसान भाषा में बताई...

अल्जाइमर और डिमेंशिया में क्या अंतर है?

  • इन दोनों बीमारियों में सबसे बड़ा अंतर ये है कि डिमेंशिया एक सिंड्रोम है और अल्जाइमर एक डिजीज है. सिड्रोंम जिस भी बीमारी से संबंधित होता है, वो उस बीमारी के लक्षणों का समूह होता है. आप इस बात को ऐसे भी समझ सकते हैं कि डिमेंशिया के अंतर्गत अल्जाइमर डिजीज आती है.
  • मान लीजिए कि डिमेंशिया एक फोल्डर है, जिसमें कई अलग-अलग समस्याओं से जुड़ी फाइलें रखी गई हैं. जैसे, याददाश्त से जुड़ी समस्याएं, तर्क शक्ति कम करने वाली समस्याएं, सोचने-समझने की क्षमता को कम करने वाली दिक्कतों की फाइल इत्यादि. इन्हीं में से एक फाइल अल्जाइमर की भी है. डिमेंशिया के अंतर्गत आने वाली बीमारियों में अल्जाइमर सबसे आम बीमारी है. खास बात ये है कि अल्जाइमर में डिमेंशिया की कई बीमारियों के लक्षण भी नजर आ सकते हैं.

पहचानने में होती है दिक्कत

  • इन दोनों ही बीमारियों के लक्षण एक-दूसरे से इतने मिलते-जुलते होते हैं कि अक्सर ओवर-लैपिंग हो जाती है. इसलिए एक्सपर्ट्स की मदद से ही बीमारी की सही पहचान की जा सकती है.
  • कुछ साल पहले तक या कहिए कि एक दशक पहले तक अल्जाइमर और डिमेंशिया को बुढ़ापे की बीमारी माना जाता था लेकिन आज के समय में ये समस्या मिडिल ऐज में भी देखने को मिल रही है और यहां तक कि अन्य मेंटल हेल्थ इश्यूज के साथ युवाओं में भी इस बीमारी के लक्षण दिखने लगे हैं.

क्या हैं इन बीमारियों के लक्षण?

  • अल्जाइमर और डिमेंशिया में पेशेंट अपनी भाषा पर पकड़ खोने लगता है, उसकी याददाश्त कमजोर हो जाती है, सोचने-समझने और विचार करने की क्षमता कम हो जाती है या बुरी तरह प्रभावित होती है. हालांकि अल्जाइमर में ऐसा तभी होता है, जब ये क्रिटिकल स्टेज पर पहुंच जाए.
  • यदि इन बीमारियों के प्रारंभिक लक्षणों को अनदेखा किया जाए और समय पर इलाज ना कराया जाए तो पेशेंट अपने डेली रुटीन के काम भी नहीं कर पाता है. ठीक से कपड़े पहनना, भोजन करना जैसी डेली ऐक्टिविटीज भी उससे नहीं हो पाती हैं. इसलिए मेंटल हेल्थ को कभी भी हल्के में ना लें और बीमारियों के बढ़ने से पहले ही एक्सपर्ट्स की मदद लें.

 

यह भी पढ़ें: पूरी तरह ठीक हो सकता है ब्लड कैंसर...दिल्ली की ऑन्कोलजिस्ट ने बताई इलाज से जुड़ी कई जरूरी बातें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget