एक्सप्लोरर

Women's Health: क्या होता है PCOD और PCOS? जानें महिलाओं में क्यों होती है ये परेशानी

पॉलीसिस्टिक अंडाशय सिंड्रोम की वजह से महिलाओं में पीरियड्स की समस्या होने लगती है.रिपोर्ट में तो यह भी पाया गया है कि ऐसी महिलाओं जिन्हें गर्भधारण करने में समस्या आती है,वे PCOS की शिकार होती हैं.

PCOS Symptoms:  PCOS यानी पॉलीसिस्टिक अंडाशय सिंड्रोम...एक ऐसी बीमारी, जिसकी चपेट में आज दुनियाभर की करीब 116 मिलियन महिलाएं हैं. WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक, PCOS एक ऐसी सामान्य स्थिति है, जो महिलाओं में एक उम्र के बाद दिखने लगती है. यह एक हार्मोनल स्थिति है, जो महिलाओं के अंडाशय को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है.

इसकी वजह से महिलाओं में पीरियड की समस्या होने लगती है, एक्ट्रा एण्ड्रोजन और पॉलीसिस्टिक अंडाशय हो जाता है, जिसमें अंडाशय बड़े हो जाते हैं. इसमें कई द्रव से भरे थैली होती है, जिन्हें सिस्ट कहते हैं. आइए जानते हैं  महिलाओं में PCOS की समस्या होने पर उनके फेस पर किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं.

महिलाओं के फेस पर दिखते हैं PCOS के लक्षण

पीसीओएस के वैसे तो कई लक्षण (PCOS symptoms) होते हैं. इनमें से कुछ सबसे पहले चेहरे पर दिखने लगते हैं. महिलाओं में एण्ड्रोजन या पुरुष हार्मोन के हाई लेवल होने पर चेहते पर इसके संकेत मिल जाते हैं. एण्ड्रोजन पीसीओएस से संबंधित मुंहासे को जन्म देता है. ये अत्यधिक मात्रा में सीबम का उत्पादन करने के लिए त्वचा की ग्रंथियों को चलाने का काम करते हैं. ये तैलीय पदार्थ होते हैं. इसका मतलब अगर किसी महिला के चेहरे के ठुड्डी और ऊपरी गर्दन के आस-पास मुंहासे हो रहे हैं तो ये पीसीओएस के लक्षण हो सकते हैं.

PCOS का इलाज कैसे कर सकते हैं

अगर कोई महिला PCOS की समस्या से परेशान हैं तो सबसे पहले उन्हें अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए. अगर वजन बढ़ रहा है तो उस पर कंट्रोल करना भी सबसे ज्यादा जरूरी होता है. अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज और पौष्टिक-संतुलित आहार शामिल कर इस समस्या से निजात पा सकती हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसी महिलाओं जो पीसीओएस से जूझ रही हैं, उन्हें फल और सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खानी चाहिए. इन सबसे अलावा पीसीओएस का इलाज (PCOS Treatment) के लिए डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें. 

PCOD की वजह से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं

1. पीसीओडी से ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट यानी गांठ बन जाती है, जिसकी वजह से गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है. जिससे पीसीओडी बांझपन का कारण बन जाती है.

2. इस बीमारी के कारण महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है. जिसकी वजह से उनकी सेल्स इंसुलिन सही तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाती है. जिससे शरीर में इंसुलिन डिमांड बढ़ जाती है.

3.  जब शरीर में इंसुलिन की मांग ज्यादा होती है तब पैनक्रियाज ज्यादा इंसुलिन बनाता है. एक्स्ट्रा इंसुलिन बनने से मोटापे की समस्या होने लगती है.

4. जब मोटापा बढ़ता है तो स्लीप एप्निया का रिस्क रहता है. इस कारण रात में सांस लेने में बार-बार रुकावट आती है, जिससे नींद में बाधा आ सकती है.

5. स्लीप एपनिया उन महिलाओं में ज्यादा होता है, जिनमें वजन ज्यादा होता है, खासकर उन्हें अगर पीसीओएस भी है. जिनमें मोटापा और पीसीओडी दोनों हैं, उनमें स्लीप एपनिया का रिस्क उन महिलाओं के मुकाबले 5 से 10 गुना ज्यादा है. जिन्हें पीसीओडी नहीं है.

6. पीसीओडी से हार्मोनल इंबैलेंस और अनचाहे बालों के बढ़ने जैसे लक्षण मानसिक सेहत पर बुरा असर डालते हैं. इससे महिलाएं एंग्जाइटी और डिप्रेशन की चपेट में आ जाती हैं.

PCOD की पहचान कैसे होती है

डॉक्टरों का कहना है कि आमतौर पर उन महिलाओं में पीसीओडी की समस्या की पहचान होती है, जिनमें तीन लक्षणों में से कम से कम दो नजर आ रहे हों. ये तीन लक्षण हाई एंड्रोजन लेवल,

समय पर पीरियड्स का न आना और ओवरी में सिस्ट यानी गांठ पड़ना है. ऐसा होने पर पैल्विक जांच होती है. इसके अलावा कई टेस्ट किए जाते हैं. जिनमें कोलेस्ट्रॉल, इंसुलिन और ट्राइग्लिसराइड टेस्ट होते हैं. एक अल्ट्रासाउंड भी डॉक्टर करवाते हैं, जिससे अंडाशय और गर्भाशय की जांच की जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार
वर्क प्रेशर से सिर्फ मां नहीं, बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा असर
वर्क प्रेशर से सिर्फ मां नहीं, बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा असर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget