एक्सप्लोरर

Health Tips Panic Attacks : पैनिक अटैक क्या है, जानें कैसे करें खुद से हैंडल, कैसे कर सकते हैं पैनिक अटैक वाले इंसान की मदद?

Panic attack symptoms : पैनिक अटैक क्या है, जानें कैसे खुद से हैंडल कर सकते हैं. किन कारणों से आता है पैनिक अटैक?

What is A Panic Attack : पैनिक अटैक आने का कोई खास कारण नहीं होता है, लेकिन यह ए़ंजाइटी से जुड़ा हुआ होता है. अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ में हुए एक अध्ययन के अनुसार, पैनिक अटैक एक तरह से एंज़ाइटी डिसऑर्डर ही है, जिसमें कई बार किसी तरह का डर या फोबिया भी अटैक का कारण बन जाता है. इसके अलावा चिंता, उदासीनता, निराशा और अवसाद के कारण भी पैनिक अटैक हो सकता है.

किन कारणों से आता है पैनिक अटैक?
- नौकरी छूटना या नौकरी छूट जाने का डर.
 -लंबी बीमारी से ग्रस्त होने पर.
 -महत्वपूर्ण डील या प्रोजेक्ट के रद्द होने पर.
 -ज़िंदगी में हुए किसी बुरे हादसे की वजह से.
  -कई बार लिफ्ट में फंस जाने और भीड़भाड़वाली जगहों पर जाने पर.

पहचानें पैनिक अटैक के लक्षणों को
-दिल की धड़कन बढ़ना.
-सांस लेने में तकलीफ़ और गले में जकड़न होना.
-जब किसी बात का डर हावी होने लगे.
-छाती में दर्द और बेचैनी महसूस होना.
-ठंड के मौसम में गर्मी महसूस होना.
-मरने का डर लगना.
-हाथों में झनझनाहट महसूस होना या सुन्न पड़ना.
-पसीना आना व शरीर में कंपन प्रतीत होना.
-सिरदर्द, चक्कर आना, बेहोशी-सा प्रतीत होना.
-जी मचलाना, पेट में ऐंठन होना.

बरतें ये सावधानियां

-व्यक्ति इस स्थिति में घबराने या डरने की बजाय इस बात का ध्यान रखे कि यह अटैक दिल का दौरा नहीं है. पैनिक अटैक अस्थाई अटैक है, जो कुछ सेकंड्स के बाद गुज़र जाएगा और वह सामान्य हो जाएगा.
-घबराने की बजाय अटैक को कम करने के तरीक़ों पर अपना ध्यान केंद्रित करें.
-कई बार पैनिक अटैक हताशा, निराशा, हैरानी, उत्तेजना और हारा हुआ महसूस करने पर आता है. ऐसी स्थिति में अपना ध्यान इन ट्रिगर्स से हटाने का प्रयास करें.
-ट्रिगर्स को नियंत्रित करने के लिए आंखों को बंद करके अपना ध्यान सांसों पर केंद्रित करें.
-डायबिटीज़ के मरीज़ अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं. समय पर खाएं-पीएं, क्योंकि अधिक देर तक भूखा रहने पर शुगर लेवल कम हो सकता है, जिसके कारण पैनिक अटैक का ख़तरा बढ़ सकता है.
-ब्लड प्रेशर और दिल के मरी़ज़ों को जब भी घबराहट होने लगे, दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़कने लगे, पसीना छूटने लगे या चक्कर आए, तो अलर्ट हो जाएं. ये पैनिक अटैक के लक्षण हो सकते हैं.

आसपास के लोग भी रखें इन बातों का ख़्याल
-यदि आपका कोई फ्रेंड या फैमिली मेंबर पैनिक अटैक से डील कर रहा है, तो उसके साथ धैर्य से पेश आएं. भूलकर भी उस पर चिल्लाएं नहीं.
-उसके स्ट्रेस लेवल को समझें. यदि आपके आसपास किसी को पैनिक अटैक आए, तो ऐसी स्थिति में घबराने की बजाय धैर्य से काम लें, उसकी मदद करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने की सोच रहे हैं? भूलकर भी न करें ये गलतियां

Weight Loss Tips: बढ़ते वजन से हैं परेशान, आयुर्वेदिक चाय का सेवन कर जल्द करें इसे कम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget