एक्सप्लोरर

हिचकी क्यों आती है? क्या आप भी हैं परेशान तो ये 7 फूड्स तुरंत देंगे राहत

How to Stop Hiccups: अचानक हिचकी आना असहज कर सकती है. आखिर हिचकी क्यों आती है और कौन-से 7 फूड्स इसे तुरंत रोकने में मदद कर सकते हैं.

How to Stop Hiccups: आप किसी मीटिंग में हों, कोई जरूरी बात कर रहे हों या खाना खा रहे हों और तभी अचानक हिचकी आनी शुरू हो जाए. यह छोटी-सी परेशानी उस समय बड़ी असहज स्थिति पैदा कर देती है. कभी-कभी हिचकी अपने आप रुक जाती है, लेकिन कई बार यह लगातार आती रहती है और न तो पानी पीने से रुकती है, न ही सांस रोकने से. लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास फूड्स भी हैं जो हिचकी को तुरंत रोकने में मदद कर सकते हैं? इससे पहले कि जानें वो 7 असरदार चीजें, समझते हैं कि हिचकी आती क्यों है।

ये भी पढ़े- कोविड वैक्सीन नहीं तो क्या है कार्डियक अरेस्ट का कारण? जान लीजिए असली वजह

हिचकी क्यों आती है?

डॉ. अभिषेक रंजन बताते हैं कि, हिचकी तब आती है जब हमारे छाती और पेट के बीच की मांसपेशी में अचानक संकुचन होता है. यह संकुचन फेफड़ों से हवा को तेजी से बाहर निकालता है और गले के पास स्थित वोकल कॉर्ड बंद हो जाते हैं, जिससे ये आवाज आती है. यह आमतौर पर बेवजह हो सकती है, लेकिन कई बार इसके पीछे कुछ कारण भी हो सकते हैं.

बहुत तेजी से खाना खाना

अत्यधिक मसालेदार भोजन

गैस्ट्रिक प्रॉब्लम

ठंडी चीजें खाना या पीना

अचानक तापमान में बदलाव

अत्यधिक हंसी या रोना

हिचकी रोकने वाली 7 असरदार चीजें

शहद

शहद में मौजूद एंजाइम्स गले और डायाफ्राम को शांत करने में मदद करते हैं. एक चम्मच शहद गर्म पानी में मिलाकर पिएं, हिचकी जल्दी बंद हो सकती है.

नींबू

नींबू का खट्टापन गले की नसों को झटका देता है जिससे हिचकी रुक सकती है. एक स्लाइस नींबू को चूसें या उसका रस पिएं.

चीनी

एक चुटकी चीनी को जीभ पर रखकर धीरे-धीरे चूसें. यह नर्व सिग्नल को डाइवर्ट कर देती है और हिचकी रुकने में मदद मिलती है.

गोलगप्पे का पानी या इमली पानी

खट्टे और तीखे स्वाद वाली चीजें तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करती हैं जिससे हिचकी रुकने लगती है.

दही

ठंडी और क्रीमी टेक्सचर वाली दही गले की नसों को ठंडक देती है और हिचकी पर असर डालती है.

पीनट बटर

इसकी गाढ़ी बनावट चबाने और निगलने की प्रक्रिया को बदलती है, जिससे हिचकी रुक सकती है.

ठंडा पानी

एक ग्लास ठंडा पानी धीरे-धीरे पीने से डायाफ्राम शांत होता है और हिचकी रुक सकती है.

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget