एक्सप्लोरर

चेस्ट में इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये लक्षण, इग्नोर करने पर जा सकती है जान

Chest Infection Symptoms :  चेस्ट इन्फेक्शन होने पर मरीजों को कई तरह की परेशानी महसूस हो सकती है. आइए जानते हैं क्या हैं चेस्ट इन्फेक्शन के लक्षण?

Chest Infection Symptoms : चेस्ट इंफेक्शन होना सामान्य, लेकिन कुछ स्थितियों में एक गंभीर स्थिति हो सकती है. यह आमतौर पर वायरल या बैक्टीरियल कारणों से होता है. समय रहते अगर चेस्ट इंफेक्शन का इलाज न कराया जाए, तो निमोनिया या ब्रोंकाइटिस जैसी घातक बीमारियों हो सकती है. इसलिए चेस्ट इंफेक्शन का इलाज जरूरी होता है. यह कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है. आइए जानते हैं चेस्ट इंफेक्शन के लक्षण क्या हैं?

लगातार खांसी होना

लंबे समय तक लगातार खांसी होना, चेस्ट इंफेक्शन की ओर इशारा करता है. इस स्थिति में सूखी या बलगम वाली खांसी हो सकती है. खांसी के दौरान निकलने वाले बलगम का रंग पीला, हरा या फिर कभी-कभी खून से सना हो सकता है. ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से इलाज की जरूरत होती है. 

ये भी पढ़ें - इंजेक्शन, टैबलेट या फिर लिक्विड...शरीर में दवा पहुंचाने का क्या है सबसे सही तरीका?

सीने में भारीपन

चेस्ट इंफेक्शन की स्थिति में सीने में भारीपन हो सकता है. दरअसल, इन्फेक्शन की वजह से फेफड़ों में सूजन होने लगती है, जिसके कारण सीने में जकड़न या दर्द महसूस हो सकता है. मुख्य रूप से खांसते या गहरी सांस लेते वक्त ऐसा हो सकता है. यह दर्द पसलियों तक भी महसूस हो सकता है.

सांस लेने में परेशानी होना

इंफेक्शन के चलते फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जिससे व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है. इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों को हल्की-फुल्की एक्टिविटी के दौरान भी सांस फूलने की परेशानी होने लगती है. 

ठंड के साथ बुखार आना

बैक्टीरियल चेस्ट इंफेक्शन होने पर मरीजों को में तेज बुखार, कंपकंपी और पसीना आने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें.

थकान और कमजोरी होना

चेस्ट इंफ्केशन की स्थिति में मरीजों को थकान और कमजोरी होने लगती है. दरअसल, इंफेक्शन शरीर की ऊर्जा खत्म करता है, जिससे व्यक्ति को हर समय थकावट, नींद या कमजोरी महसूस हो सकती है.

चेस्ट इन्फेक्शन होने पर क्या करें?

चेस्ट इंफेक्शन के दौरान शरीर की एनर्जी इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी होती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा आराम करें. इससे रिकवरी तेज होती है. इसके साथ ही बलगम पतला करने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए भरपूर पानी पिएं. आप गर्म पानी, सूप, काढ़ा या हर्बल चाय भी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें - पैदा होते ही जरूर करवा लें बच्चे के ये टेस्ट, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget