एक्सप्लोरर

Dieting Tips: इन 5 चीजों को भरपेट खाने से भी कम हो जाएगा वजन, हफ्तेभर में दिखने लगेगा फर्क

Dieting Tips: वजन कम करने के लिए डाइटिंग की जगह हेल्दी फूड हैबिट्स अपननी चाहिए. आप अपने खाने में दही, छाछ, लौकी, नींबू जैसी चीजों के शामिल करके मोटापे को दूर भगा सकते हैं.

Weight Loss Tips: क्या आप जानते हैं वजन कम करने के लिए आपको डाइटिंग नहीं सही डाइट की जरूरत होती है. ऐसी डाइट जिसे आप लंबे समय तक अपना सकें. ज्यादातर लोग पतला होने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं और क्रेश डाइटिंग करते हैं. इससे कुछ ही दिनों में आपकी डाइटिंग खत्म हो जाती है या शरीर कमजोर होने लगता है. आज हम आपको खाने पीने की ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है. बिना हैवी वर्कआउट के भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं. जानते हैं आपको ऐसी कौन सी चीजें अपने खाने में शामिल करनी होंगी. जिससे 2 हफ्ते में ही आपका वजन कम हो जाएगा. 

1- दही- दही खाने से भी वजन कम होता है. गर्मियों में दही शरीर को पोषण देता है साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है. दही खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है और आप ओवर ईटिंग से भी बचे जाते हैं. दही में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी 2, विटामिन बी 12 और मैग्नीशियम होता है दही खाने से पेट हल्का रहता है.  

2- नींबू- गर्मियों में नींबू का इस्तेमाल आपको ज्यादा करना चाहिए. गर्मी से बचने के लिए आपको रोज नींबू पानी पीना चाहिए. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और वजन भी कम होता है. नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन ई, विटामिन बी- 6 और फोलेट जैसे विटामिन्स होते हैं जिससे वजन कम होता है.  
 
3- छाछ- अगर आपको पतला होना है तो खाने में छाछ का उपयोग जरूर करें. छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया, कार्बोहाइड्रेट और लेक्टोज होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. फिगर को मेंटेन करने के लिए आप खाने के साथ प्लेन या मसाला छाछ पी सकते हैं. 

4- लौकी- गर्मी में खाई जाने वाले हरी सब्जियां जैसे लौकी और तोरई भी वजन कम करने का काम करती हैं. लौकी खाने से पाचन बेहतर होता है. लौकी में कई तरह के प्रोटीन, विटामिन और लवण होते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. लौकी खाने से शरीर को विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम पोटेशियम और जिंक मिलता है. 

5- बादाम- बादाम को सुपरफूड माना जाता है. बादाम में भरपूर फाइबर होता है जिससे भूख नहीं लगती. बादाम खाने से तेजी से वजन कम होता है. इससे एक्स्ट्रा फैट तेजी से घटता है. बादाम में विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है. हालांकि गर्मियों में आपको भिगाकर बादाम खाना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loose: वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह हैं ये फूड, तुरंत अपनी डाइट से कर दें आउट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
Sleeping With Lights On:लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget