एक्सप्लोरर

Weight Loss: डिलिवरी के बाद इस तरह घटाएं वजन, महीने भर में गायब हो जाएगा फैट

Pregnancy Weight Loss: गर्भावस्था के बाद वजन कम करना काफी मुश्किल हो जाता है, खासतौर से उन महिलाओं के लिए जिनकी डिलिवरी सिजेरियन तरीके से हुई है.

After Pregnancy Tips: मां बनने के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, गर्भावस्था में तेजी से वजन बढ़ता है. ऐसे में महिलाएं डिलिवरी के बाद भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान रहती हैं. जिन महिलाओं की डिलिवरी सिजेरियन हुई होती हैं, उनके पेट पर काफी चर्बी चढ़ जाती है. मां बनने के बाद एक महिला पर दो लोगों की जिम्मेदारी हो जाती है. ऐसे में नन्हे शिशु से अपने लिए वक्त निकाल पाना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में कई महिलाएं खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाती हैं. अगर आप भी गर्भावस्था के बाद अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो वजन कम करने के लिए आप ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं. 

गर्भावस्था के बाद वजन घटाने के उपाय 

1- अजवाइन का पानी- बच्चा होने के बाद आपको पेट कम करने के लिए नियमित रुप से अजवाइन का पानी पीना चाहिए. इससे पेट का फैट कम करने में मदद मिलेगी. अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें. अब इस पानी को गुनगुना पिएं. आप पूरे दिन भी इस तरह पानी पी सकते हैं. अगर पूरे दिन नहीं पीना तो सुबह खाली पेट और खाना खाने के बाद जरूर पिएं. इससे आपको गैस भी नहीं बनेगी.

2- बादाम और मुनक्के- नॉर्मल डिलीवरी के बाद आप बादाम और मुनक्के भी खा सकते हैं. इससे आपका वजन भी कम होगा और शरीर को भी फायदा मिलेगा. वजन कम करने के लिए आप 10 मुनक्के बीज निकालकर और 10 बादाम को अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें. अब इसे गुनगुने दूध में मिलाकर पीएं. 

3- दालचीनी और लौंग- पेट की चर्बी घटाने के लिए आप दालचीनी और लौंग भी खा सकते हैं. बच्चा होने के बाद ये दोनों चीजें आपके स्वास्थ्य को भी फायदा देंगी. इसे इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास पानी में 2 से 3 लौंग डालें और दालचीनी का एक टुकड़ा डालकर उबाल लें. अब इस पानी को छानकर गुनगुना पिएं. आप इसे किसी जार में भरकर पूरे दिन भी पी सकते हैं. 

4- जायफल वाला दूध- वजन कम करने के लिए आप रात को सोते समय जायफल वाला दूध भी पी सकते हैं. इसके लिए आप 1 कप दूध में 1 चौथाई चम्मच जायफल पाउडर डालकर मिला लें. अब इसे गुनगुना पीएं. इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी.

5- ग्रीन टी- प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने का दूसरा तरीका है कि आप ग्रीन टी पिएं. एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ग्रीन टी आपका वजन कम करने में मदद करेगी. इसे आप कभी भी पी सकते हैं. आप चाहें तो अपनी दूध वाली चाय को ग्रीन टी से रिप्लेस कर लें. इससे वजन तेजी से कम होगा और स्किन भी ग्लो करने लगेगी. ग्रीन टी में शुगर न मिलाएं अगर स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा तो थोड़ा शहद मिला सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए Dieting करने की नहीं है जरूरत, अपनाएं ये टिप्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget