एक्सप्लोरर

Weight Gain: वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका, अपनाएं ये हेल्दी लाइफस्टाइल

Weight Gain Lifestyle: अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खान-पान और शरीर में होने वाली कई बीमारियों की वजह से वजन तेजी से कम होने लगता है. वजन बढ़ाने के लिए आपको हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए.

Weight Gain Tips: आजकल ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं, लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं जो अपने दुबले शरीर (Slim) से परेशान रहते हैं. ज्यादा पतले लोगों के शरीर में बीमारियां भी जल्दी पनपने लगती है. ऐसे लोगों का शरीर और इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होने लगती है. वजन कम होने के पीछे अनहेल्दी लाइफस्टाइल (Unhealthy Lifestyle) भी एक बड़ी वजह है. हेल्दी वेट के लिए आपको अपने खाने-पीने के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करना होगा. सही डाइट प्लान (Weight Gain Diet) और एक्सरसाइज (Weight Gain Exercise) से भी आप हेल्दी वेट गेन कर सकते हैं. जानते हैं मोटा होने के लिए आपकी लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए?

Weight Gain: वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका, अपनाएं ये हेल्दी लाइफस्टाइल

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में बदलाव (Weight Gain Diet Plan)

1- हाई कैलोरी- वजन बढ़ाने के लिए आपको हाई कैलोरी डाइट लेना जरूरी है. इसके लिए आप बिना चोकर वाला आटा, ब्रेड, चावल, आलू, शकरकंद, फुल क्रीम मिल्क अपनी डाइट में शामिल करें. दही, पनीर, सूजी, गुड़, चॉकलेट खाएं. इसके अलावा फलों में केला, आम, चीकू, लीची, खजूर जैसे फल खाएं. आप शहद घर पर बनी घी रोटी, मक्खन, दूध शहद या रोज सिरप या चॉकलेट डालकर पीएं. इनसे शरीर को हाई कैलोरी मिलेगी.
Weight Gain: वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका, अपनाएं ये हेल्दी लाइफस्टाइल 
2- जल्दी जल्दी मील लें- आप अपने दो मील के बीच कुछ न कुछ खाते रहें जैसे आप घर पर बने लड्डू, मिल्कशेक, उबले चने, पनीर सैंडविच, साबूदाना खीर खा सकते हैं. इसके अलावा कॉर्न सलाद, खजूर, गुड़-चना, बादाम-किशमिश भी खा सकते हैं. इससे एनर्जी मिलेगी और वजन भी बढ़ेगा. 
 
3- हाई प्रोटीन डाइट लें- वजन घटने से मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं ऐसे में आपको मसल्स को मजबूत बनाने के लिए हाई प्रोटीन वाली चीजें खानी चाहिए. आप दालें, राजमा, छोले, लोबिया, मछली, मीट, दही और अंडा जरूर खाएं.
Weight Gain: वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका, अपनाएं ये हेल्दी लाइफस्टाइल
4- हेल्दी फैट है जरूरी- वजन बढ़ाने के लिए आपको खाने में फैट वाली चीजें भी शामिल करनी होंगी. इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी. आप इसके लिए मूंगफली, तिल, बादाम, अखरोट, पिस्ता, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, खरबूजे के बीज खा सकते हैं. ऑयल के लिए आप सरसो, जैतून, सूरजमुखी, तिल, घी या नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. 

5- वजन बढ़ाने के लिए फल-सब्जियां-  मोटा होने के लिए आप फलों में केला, आम, चीकू, लीची, अंगूर, शरीफा, खजूर खा सकते हैं. वहीं सब्जियों में जमीन में उगने वाली चीजें जैसे आलू, अरबी, शकरकंद और गाजर खा सकते हैं.
Weight Gain: वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका, अपनाएं ये हेल्दी लाइफस्टाइल
6- छोटे छोटे आहार लें- वजन बढ़ाने के लिए आप एक बार में ज्यादा खाने की बजाय छोटे-छोटे मील लें. एक साथ ज्यादा खाने से आपको अपच या ब्लोटिंग की भी समस्या हो सकती है.  

7- अधिक ऊर्जा का सेवन करें-  वजन बढ़ाने के लिए अपनी दैनिक ऊर्जा के आहार से ज्यादा खाएं. कोशिश करें की अपनी डेली जरूरत से 300 से 400 ज्यादा कैलोरी लें. जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सके.

Weight Gain: वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका, अपनाएं ये हेल्दी लाइफस्टाइल

8- वर्कआउट के बाद प्रोटीन- वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज के बाद आपको फुल ऑफ प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए. इससे मांसपेशियां बढ़ाने में मदद मिलती है. आप लो फैट पनीर, उबले अंडे या बॉयल्ड चिकेन खा सकते हैं. 

9- एक्सरसाइज करें- मोटा होने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है. एक्सरसाइज से आपकी मासपेशियां बढ़ती हैं. आप फिटनेस ट्रनर की मदद से एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे शरीर को मजबूती मिलेगी और बॉडी टोनिंग होगी. 

Weight Gain: वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका, अपनाएं ये हेल्दी लाइफस्टाइल

10- जंक फूड से दूर रहें- आपको सिर्फ वजन ही नहीं बल्कि हेल्दी भी रहना जरूरी है. इसके लिए बाहर का जंक फूड का सेवन कम से कम करें. इससे गलत तरीके से वजन बढ़ता है जो आपके शरीर में कई बीमारियां भी पैदा कर देता है. इसलिए बाहर का खाने से बचें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Diabetes: कहीं आप डायबिटीज के शिकार तो नहीं हैं? जानिए लक्षण और बचने के आयुर्वेदिक उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget