एक्सप्लोरर

गर्भावस्था में साबुन का इस्तेमाल करने से पहले पढ़ें ये खबर!

गर्भावस्था के दौरान बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जिसे नजरअंदाज ना किया जाए तो बच्चे और मां दोनों को नुकसान पहुंच सकता है. यहां तक कि बच्चे के विकास पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है.

नई दिल्ली: गर्भावस्था के दौरान बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जिसे नजरअंदाज ना किया जाए तो बच्चे और मां दोनों को नुकसान पहुंच सकता है. यहां तक कि बच्चे के विकास पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है.

क्या कहती है रिसर्च- हाल ही में आई एक स्टडी से ये पता चला है कि अगर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करती हैं तो उनके बच्चों के बाद में मोटे होने की आशंका हो सकती है.

शोधकर्ताओं ने ये पाया कि साबुन में मौजूद जहरीले टॉक्सिन युवाओं को मोटा बना सकते हैं.

चूहों पर स्टडी करने पर पाया गया कि लड़कियों में यह कैमिकल 11% अधिक तेज़ी से ट्रांसफर होता है और लड़कों में 8% से. रिसर्च में देखा गया कि ट्राइक्लोकार्बन कैमिकल प्लेसेंटा और ब्रेस्टफीडिंग दोनों माध्यमों से बॉडी में ट्रांसफर होता है.

क्या कहते हैं शोधकर्ता- इस रिसर्च के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. हैदर एनराइट का कहना है कि ये कैमिकल प्रभावी रूप से मां से बच्चों में प्लेसेंटा और लैक्टेशन के माध्यम से आता है.

डवलपमेंट के दौरान इस कैमिकल का एक्सपोजर शिशुओं के लिए गंभीर हेल्थ इश्यू बन सकता है. बच्चे हार्मोन के लेवल में बदलाव के प्रति अधिक सेंसिटिव होते हैं, जिसके नतीजों को फिर बदला नहीं जा सकता.

पहली बार मिले ऐसे सबूत- प्लॉस वन में पब्लिश ये स्टडी टीसीसी कैमिकल का मां से बच्चों में ट्रांसफर होने का पहला सबूत देता है.शोधकर्ताओं ने ये भी पाया कि बच्चों के ब्रेन में भी टीसीसी कैमिकल की मात्रा अधिक पाई गई है, जिससे बच्चों के शारीरिक डवलपमेंट में हानि पहुंची है.

स्कैनर के द्वारा पता चला है कि ये कैमिकल हार्ट में भी देखा गया और ये फैट के रूप में भी स्टोर हो रहा है.

पिछले साल बैन हुए ये कैमिकल- पिछले साल अमेरिका ने 19 अलग-अलग एंटी-बैक्टीरियल साबुनों पर प्रतिबंध लगाया.ब्रिटिश फर्म यूनिलीवर ने कहा कि इस साल के अंत तक इस तरह के कैमिकल्स को खत्म कर दिया जाएगा और उन्हें नैचुरल एंटी-माईक्रोब्स से बदला जाएगा.

सैन फ्रांसिस्को की एक यूनिवर्सिटी की नई स्टडी के अनुसार, जर्म्स को मारने के लिए एंटी-बैक्टीरियल साबुन कारगर नहीं हैं.

200 से ज़्यादा शोधकर्ताओं ने रिसर्च कर ये सबूत इकट्ठा किये हैं कि ये एंटी-बैक्टीरियल साबुन लोगों को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा रहे हैं.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget