एक्सप्लोरर

Health Tips: क्या आपको आलस और थकान रहती है? हो सकती है विटामिन-D की कमी

अगर आपको थकान और हड्डियों में दर्द रहता है तो शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) की कमी हो सकती है. विटामिन डी की ज्यादा कमी होने पर कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं. जानते हैं विटामिन डी की कमी के लक्षण क्या हैं?

अगर आपको शरीर में दर्द, थकान और आलस रहता है तो ये विटामिन- D की कमी हो सकती है. शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए सभी विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. ऐसे में अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो आपको कई बीमारियां भी हो सकती हैं. शरीर के लिए विटामिन डी (Vitamin D) भी एक ऐसा ही पोषक तत्‍व है जो बहुत ही जरूरी है. विटामिन डी का सबसे बड़ा सोर्स सूरज की रौशनी है. जब हमारी स्किन धूप के संपर्क में आती है तो विटामिन डी बॉडी में रिस्‍पॉन्‍स करती है. हालांकि कुछ फूड्स जैसे फिश लिवर ऑयल, एग योक और डेयरी और ग्रेन प्रोडक्‍ट्स में भी विटामिन डी पाया जाता है. 

विटामिन D क्‍यों है जरूरी
हमारे शरीर की बोन्‍स को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम जरूरी है लेकिन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए विटामिन डी जरूरी है. विटामिन डी की कमी से बोन्‍स की कई बीमारियां हो सकती हैं. शरीर में दर्द, आलस और थकान भी रह सकती है. 

विटामिन D की कमी होन के लक्षण

1- जल्दी बीमार पड़ना- अगर आपको सर्दी खांसी ज्यादा रहती है. बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है. विटामिन डी की कमी से इम्‍यून फंक्‍शन पर भी असर पड़ता है. 

2- थकान रहती है- कई रिसर्च में ये पाया गया है कि जिन महिलाओं में विटामिन डी की कमी होती है उन्हें बहुत थकावट रहती है. ऐसे में विटामिन डी के सप्‍लीमेंट ले सकते हैं. 

3- शरीर में दर्द- शरीर में विटामिन डी की कमी होने से बोन्‍स की समस्या होने लगती है. पीठ में दर्द, ज्‍वाइंट में दर्द और हड्डियों में दर्द बना रहता है. 

4-डिप्रेशन होता है- विटामिन डी की कमी से डिप्रेशन की शिकायत भी हो सकती है. रिसर्च में ये बात भी सामने आ चुकी है कि जो लोग आउटडोर वर्क करते हैं उनकी तुलना में इंडोर वर्क करने वालों में डिप्रेशन की शिकायत ज्यादा रहती है. इसलिए दिन में कुछ देर धूप जरूर लें.

5-बालों का झड़ना- शरीर में विटामिन डी की कमी से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं. इसलिए खाने पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें. विटामिन डी की कमी से डिप्रेशन भी बढता है.

ये भी पढ़ें: सेब और चुकंदर का जूस पीने से कम होगा वजन, फिट रहने के लिए नाश्ते में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget